logo

आप पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ हरियाणा में भी केजरीवाल मिशन शुरू: अनिल चंदेल

 
आप पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ हरियाणा में भी केजरीवाल मिशन शुरू: अनिल चंदेल
WhatsApp Group Join Now


सिरसा। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के संगठन की नई जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए सिरसा जिला के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने हरियाणा में राज्य, लोकसभा व जिला स्तर के 1139 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है।

हरियाणा के राज्य अध्यक्ष डा. सुशील कुमार गुप्ता होंगे। राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा हैं व डा. अशोक तंवर को हरियाणा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ कुल 17 अलग-अलग विंग बनाकर भी पद दिए गये हैं। सिरसा लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना व सिरसा जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां कमान संभालेंगे। इसके अलावा सिरसा यूथ जिलाध्यक्ष हनुमान जांदू, किसान विंग जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू, महिला जिला अध्यक्ष सरोज मानव, एससी जिला अध्यक्ष जसदेव सिंह निक्का, हरकीरत सिंह जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष, नवनीत कनोडिया जिला इवेंट इंचार्ज, हंसराज सामा जिला ऑफिस इंचार्ज व मनीष अरोड़ा को व्यापार मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल ने बताया कि पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से विस्तृत बातचीत करने के बाद उनकी क्षमताओं व अनुभव के आधार पर सबकी सहमति से यह पद दिए हैं।

इसमें पार्टी के पुराने पदाधिकारी, नए जुड़े सामाजिक व राजनीतिक लोगों के साथ-साथ कुछ समय से निष्क्रिय रहे कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। जल्द ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डा. संदीप पाठक द्वारा सभी पदाधिकारियों से मीटिंग करके हरियाणा में आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति वाली सरकार बनाने के लिए ईमानदारी व मेहनत से काम करने की शपथ दिलाई जाएगी।

यह लिस्ट जारी होने से पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से बेहाल जनता को दिल्ली व पंजाब में आप सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारी हरियाणा में भी केजरीवाल मिशन को पूरा करेंगे। ईमानदार सरकार बनाने के लिए आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ते हुए आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश की जनता से मिलकर व्यवस्था परिवर्तन करेंगे।