logo

न्याय दिलवाने के लिए अधिवक्ताओंं का अहम योगदान: न्यायमूति भारद्वाज

 
न्याय दिलवाने के लिए अधिवक्ताओंं का अहम योगदान: न्यायमूति भारद्वाज

रानियां।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति श्री विनोद एस. भारद्वाज शनिवार को रानियां स्थित ग्राम न्यायालय केनए भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायधीश वाणी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रवीण कुमार, कुलदीप सिंह, डा. सुमित गर्ग, डा. अशोक कुमार, नितिन किनारा, अतिरक्त न्यायिक दंडाधिकारी पुजा सिंगला, मुख्य न्याययिक दंडादिकारी हिमान्शु सिंह, अतिरक्क्त सिविल जज आशुतोश, सिविल जज सलोनी गुप्ता, विशाल कुमार, अमित अहलावत, अतिरिक्क्त सिविल जज डबवाली मनीश कुमार, सिविल जज अमनदीप, विकास यादव, अतिरिक्त सिविल जज ऐलनाबाद अशोक कुमार व न्यायधिकारी मनोज दहिया व जिला कानूनी सेवा प्राद्यिकरण अनुराधा मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति श्री विनोद एस. भारद्वाराज ने  रानियां मेंं बने ग्राम न्यायालय के नए भवन का बारिकी से निरीक्षण किया और बार एसोसिएशन के सदस्योंं से मुलाकात की। इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान रिंकल बांगा, उपप्रधान भपे्रद सिंह विर्क, सचिव रणजीत सिंह विर्क, सयुक्त सचिव मुकेश बांसल सहित बार सदस्योंं ने शॉल ओडाकर व स्मृति चिंह देकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान रिंकल बांगा ने अधिवक्ताओंं के समक्ष आने वाली समस्याओंं को न्यायमूर्ति विनोद एस. भारद्वाज के समक्ष उठाया। वहीं पूर्व प्रधान हरपाल सिंह रंधावा ने न्यायमूति को अवगत करवाया की रानियां क्षेत्र केलगभग 3000 मुकदमेंं है जिसमेंं 2500 से ज्यादा मुकदमेंं ऐलनाबाद की अदालतोंं मेंं विचाराधीन है वहीं लगभग 400 मुकदमेंं रानियां ग्राम न्यायलय मेंं विचाराधीन है।

उन्होंंने कहा कि रानियां क्षेत्र के लोगोंं को करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करके ऐलनाबाद की अदालतोंं मेंं सुनवाई के लिए जाना पड़ता है जिसके लिए लोगोंं को आर्थिक तथा मानसिक नुकसान होता है। उन्होंने न्यायमूर्ति से रानियां मेंं ग्राम न्यायलय को स्थाई कोर्ट बनाने की मांग की।

वहीं उप्रधान भूपिन्द्र सिंह विर्क ने चैंबरोंं के निर्माण तथा परिसर के लिए अतिरिक्त भूमि की मांग की। इसके अलावा सचिव रणजीत सिंह विर्क ने कहा न्यायमूति विनोद एस. भारद्वाज के समक्ष तीन प्रमुख मांगे रखी जिसमेंं ग्राम न्यायालय को जीवननगर रोड़ की ओर से रास्ता निकलवाने, अधिवक्ताओंं के स्थाई शैड के निर्माण करने तथा साथ लगती 11 कनाल भूमि की मांग उठाई जिस पर न्यायमूर्ति भारद्वाज ने कहा कि सभी मांगों को पुरा किया जायेगा।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायामूर्ति श्री विनोद एस. भारद्वाज ने बार एसोसिएशन के अयोजित कार्यक्रम मेंं बोलते हुए कहा कि ग्राम न्यायलय का निरीक्षण तो है ही जबकि असली उदेश्य आपके बीच आना था। उन्होंंने कहा कि काफी अच्छी बात है कि यहां पर पुरुषों के साथ साथ महिला अधिवक्ता भी कार्य करती हैं जो निसंदेह न्यायपालिका का द्योतक भी है ओर परिचायक है।

तहसील स्तर पर अधिवक्ताओंं की संख्या बढऩा  लेागों की न्याय और न्यायपालिका के प्रति आस्था को उजागर करती है। उन्होंंने कहा कि न्याय व्यवस्था किसी बिल्डिंग की मोहताज नहींं होती। न्याय व्यवस्था आप सब लोगों के सम्मलित प्रयास का रूप है। ये जरूरी है कि किसी न्याय व्यवस्था को सक्षम ओर सफल बनाने के लिए अधिवक्क्ताओंं का योगदान महत्वपूर्ण है।

और अधिवक्ता न्यायपलिका के मजबूत संतभ होते है। इसलिए ग्राम न्यायलय केभवन पूर्ण रूप से इस्तेमाल हो ओर लोगों को यथाचित और समयचित न्याय मिले। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान हरपाल सिंह रंधावा पहले मुझसे चंडीगढ़ मिलने आए थे और उन्होंने ग्राम न्यायलय से संबधित  कई मांगे रखी थी।

उन्होंंने कहा कि चैंबर बनाने केलिए रकबा 3 कनाल विभाग के नाम तबदील करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है। पत्राचार जारी है जिसका जबाव शीघ्र ही जिला अधिकारी के पास पहुंचा दिया जायेगा। नियमित अदालत शुरू करने की मांग को लेकर उन्होंंने कहा कि सब डिविजन स्तर पर सब डिविजन कोर्ट की स्थापना हो सकती है।

रानियां क्षेत्र से संबधित 3000 के करीब मुकदमे ऐलनाबाद की अदालतों मेंं विचारधीन को देखते हुए उन्होंने कहा कि इसका निरीक्षण करने के बाद सिविल कोर्ट को कैंप कोर्ट के रूप में स्थापित करके विधिवत रूप से सुचारू करेगें ताकि रानियां क्षेत्र के लेागोंं को ऐलनबाद का रूख न करना पड़े।  

लोहड़ी पर्व मनाया:

बार एसोसिएशन द्वारा ग्राम न्यायालय परिसर मेंं लोहड़ी का पावन पर्व मनाया गया जिसका शुभारंभ विधिवत रूप से न्यायन्यायमूर्ति विनोद एस. भारद्वाज ने किया। न्यायमूति ने लोहड़ी व मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए

कहा कि लोहड़ी का पावन पर्व पंजाब व हरियाणा मेंं मनाया जाता है जो भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने लोहड़ी पर्व मनाने पर अधिवक्ताओंं को बधाई दी वहीं रंगोली बनाने वाली छात्रोंं को भी आर्शीवाद दिया।

पौधारोपण किया:

न्यायमूति विनोद एस. भारद्वाज व जिला एवं सत्र न्यायधाीश श्री मति वाणी गोपाल शर्मा ने ग्राम न्यायालय के नए भवन में पोधारोपण किया। पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। न्यायमूति भारद्वाज ने कहा कि पौधारोपण करने से आबोहवा शुद्ध होती है और हर मनुष्य को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है, ये हमें ऑक्सीजन देते है तथा इनको लगाने के साथ-साथ इनका पालन-पोषण भी जरूरी है।

ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर एसडीएम ऐलनाबाद वेद प्रकाश बेनीवाल, डीएसपी अजयब सिंह, तहसीलदार शुभम शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट हरपाल सिंह रंधावा, राजन कालड़ा, सेवा सिंह संधू, प्रकाशवीर जलंधरा, गुरबक्शीश सिंह, संदीप कामरा, नरेश जैन, कृष्ण सहारण बालासर, धर्मपाल सिंह विर्क, विनोद निमिवाल, राम लाल,विमल जैन, बलवंत दुसाद, गोबिंद किशन, भवानी बांसल, नरेन्द्र वर्मा, रिछब छाबड़ा, लखविंन्द्र सिंह थिंद,  मोहित बंसल, अजय मेहता, रजत पोपली, हरप्रीत सिंह सिद्धू, जसप्रीत सिंह, भारती गुम्बर, हर्ष मेहता, रविन्द्र जोसन, जितेन्द्र सहारण, सतपाल दादरवाल, मनेाज पोपली, कुलदीप सिंह गिल, बलजीत कौर, सुमनदीप कौर, प्रदीप कौर, शुभम छाबड़ा,वंशदीप मेहता, रजनीश खन्ना सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।