logo

मा. राजकुमार वर्मा ने समर्थकों सहित भाजपा में जताई आस्था

 
मा. राजकुमार वर्मा ने समर्थकों सहित भाजपा में जताई आस्था 
सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली व जनहित में काम करने की शैली पर फूल चढ़ाते हुए स्व. होशियारी लाल शर्मा के सारथी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मा. राजकुमार वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ बीती सांय को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, भूपेश मेहता, सुनील बहल, नारायण पाल, विजय सेठी सहित, ललित छिंपा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग व जिला महामंत्री अमन चोपड़ा ने मा. राजकुमार वर्मा को फूल मालाएं व पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने कहा कि मा. राजकुमार वर्मा के अनुभव का पार्टी को लाभ होगा और पार्टी निरंतरता से आगे बढ़ेगी।    इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभु श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की, तो उनके मन में एक उमंग जगी की, जो इंसान देश के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है, एक सन्यासी के तौर पर काम कर रहा है, क्यों न उसका संग लिया जाए। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा में आने का मन बनाया।  इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा की धर्मपत्नी बचनी देवी, केशव सोनी, राजकुमार सोनी, जितेंद्र सिंह, कपिल सोनी, कृष्ण मेहता, रिकी सोढ़ी, कृष्ण वर्मा, हरीश सोनी, बलविंद्र, अशोक, रमेश, आशीष, सुधीर, ऊषा वर्मा, धन्नो देवी, उर्मिला, लीलूराम, गोरखीराम, रोशन सोनी, हनु सोनी, विजय वर्मा,  रामबीर सिंह व जियालाल सहित अन्य समर्थक उपस्थित थे।