जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मग्घर सिंह का किया सम्मान
Dec 25, 2023, 15:47 IST
सिरसा। इनेलो एससी सेल का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मग्घर सिंह का गांव वेदवाला में कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। इनेलो की ओर से हाल ही में एससी प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है जिसमें मग्घर सिंह को सिरसा जिला का अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मग्घर सिंह गांव वेदवाला में बाबा जीवन सिंह के शहीदी दिवस पर आयोजित अखंड पाठ कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां पर ग्रामीणों की ओर से उन्हें सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। मग्घर सिंह ने अखंड पाठ कार्यक्रम में मत्था टेका और मन्नत मांगी। इस मौके पर सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, हैप्पी सिंह, अंग्रेज सिंह, अर्श सिंह, दविंद्र सिंह मास्टर, राजेश कुमार, शमशेर सिंह, रिछपाल सिंह, प्रगट सिंह पंच, बंसी लाल पंच, अनमोल सिंह, अजय बठला, भगवान कंबोज, रवि कंबोज, सरपंच दीप सिंह, दिलबाग सिंह, गुरमीत सिंह , मित्ता सिंह, तखविंद्र सिंह, कश्मीर कंबोज, बेअंत सिंह, गुरसेवक सिंह, विक्की सिंह, अर्पण सिंह, प्रीत सिंह, अमन सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।