विश्व शांति के लिए मां पद्मावती धाम में हुआ महामृत्युंजय हवन यज्ञ
सिरसा। डबवाली रोड पर एयर फोर्स स्टेशन के नजदीक स्थित पद्मावती धाम में दीप सागर महाराज के सानिध्य में गत दिवस मां पद्मावती का अभिषेक दूध दही केसर से संपन्न हुआ। इसका सौभाग्य बाहर से पधारे दिल्ली से यजमान अनुराग जैन और रूबी जैन को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात माता को मंत्रों सहित सोलह श्रृंगार अनेक सुहागनों ने किया।मां को फूल, फल व मिठाई भेंट किए गए। मुरैना से पधारे प्रसिद्ध गायक पंडित मनोज ने मां की अनेक भेंटें गाकर माहौल को पद्मावती मयी बना दिया। दोपहर तक लंगर चला। दीप सागर ने मां की महिमा व महामृत्युंजय शांति यज्ञ संपन्न करवाया। इस मौके पर कृष्ण गुप्ता फैशन कैंप, विमल वैद, विपिन बंसल, मानकचंद जैन, राधे श्याम, ठेकेदार प्रेम सरावगी, रमेश मन्हाणी, अनिल मन्हाणी, उमा कंसल, स्मृति सिन्हा, अनिता सैनी, तरसेम अरोड़ा, महेश कुमार, तेजेंद्र बंसल, डॉक्टर राजेंद्र कुमार जैन, विद्या देवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।