logo

हरियाणा का मनोहर बजट : सीएम मनोहर ने पेश किया एक लाख 83 हजार 950 करोड़ का बजट; कोई नया टैक्स नहीं

 
हरियाणा का मनोहर बजट : सीएम मनोहर ने पेश किया एक लाख 83 हजार 950 करोड़ का बजट; कोई नया टैक्स नहीं
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Chandigarh
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश किया। हरियाणा के 2023-24 बजट की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 1 लाख 83 हजार 950 रुपए का बजट में प्रस्ताव किया है। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 11.6% की बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि नए बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।
सीएम ने बजट अनुमान वर्ष 2023-24 के लिए 1,09,122 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियों का प्रस्ताव रखा। जिसमें 75,716 करोड़ रुपए का कर राजस्व और 12,651 करोड़ रुपए का गैर-कर राजस्व शामिल है। कर राजस्व प्राप्तियों में जीएसटी, वैट, आबकारी एवं स्टाम्प शुल्क राजस्व के प्रमुख स्रोत हैं। केंद्रीय करों का हिस्सा है 11,164 करोड़ रुपये और केंद्र से सहायता अनुदान 9,590 करोड़ है।

बजट अपडेट्स...
मुख्यमंत्री ने अपने बजटीय भाषण में दीनदयाल उपाध्याय के नाम से एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत दिव्यांगों को सरकार आर्थिक मदद करेगी।

परिजनों की मौत के बाद दिव्यांग को 6 वर्ष की आयु से 18 वर्ष की आयु तक 1 लाख रुपए और इसके बाद 6 से 18 वर्ष आयु तक 1.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही 40 वर्ष की उम्र में 5 लाख रुपए पात्र को दिए जाएंगे।

हर सिर को मिलेगी छत
बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल यूनिटी मॉल स्थापित करने और उत्पादों की मार्केटिंग उपलब्ध करवाने पर जोर देंगे। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज और गुरुग्राम व हिसार में हेलीपोर्ट के बनाने का प्रावधान करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर सर छत के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया जाएगा।

किसानों के लिए भी कई योजनाएं
मुख्यमंत्री के बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ाने, नैनो फर्टिलाइजर व बागवानी को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों के लिए कई योजनाओं का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही पशुधन उत्थान मिशन, साझा डेयरी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी नई योजनाएं किसानों के लिए लाई जाएंगी। किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान को लेकर भी बजट में मुख्यमंत्री ने विशेष व्यवस्था की है।

युवाओं को विदेशों में देंगे प्लेसमेंट
हरियाणा के यूथ को रिझाने के लिए बजट में विदेश भेजने के लिए हरियाणा ओवरसीज प्लेसमेंट सेल का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री खुद हर महीने इसकी समीक्षा कर रहे हैं। बजट में विदेश में जाकर नौकरी करने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री बड़ी राहत दे सकते हैं।