logo

ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशीलाल ने दी महान कांडा को श्रद्धाजंलि

 
ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशीलाल ने दी महान कांडा को श्रद्धाजंलि
WhatsApp Group Join Now

सिरसा

ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशीलाल ने  सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के अनुज महान कांडा पुत्र स्व.मुरलीधर कांडा एडवोकेट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। हिसार जोन के एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त सिरसा पार्थ गुप्ता और अनेक राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को ढांढस बंधाते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त क ी।


ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशीलाल और उनके पुत्र मनीष सिंगल  महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त करने विधायक गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन में पहुंचे जहां पर उन्होंने सबसे पहले महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को ढांढस बंधाते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त क ी। उधर बिजली मंत्री चौ.रणजीत सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी अमरपाल सिंह राणा, भाजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, हरपिंद्र शर्मा ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हिसार जोन के  एडीजीपी श्रीकांत जाधव, सिरसा डीसी पार्थ गुप्ता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी  विभाग के एसई डा. जसवंत सिंह, कार्यकारी अभियंता भानुप्रताप शर्मा, भाजपा नेता अमीरचंद मेहता, जसबीर सिंह चहल ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।


पूर्व सांसद एवं कांगे्रस एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष डा.सुशील इंदोरा, हरियाणा प्रदेश  व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बजरंग दास गर्ग, कांगे्रस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार शर्मा राजू ने महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। वरिष्ठ पत्रकार प्रतिमा दत्ता, कांगे्रस प्रवक्ता आनंद बियानी, टीवी मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक डा. गुलाब सिंह सिहाग ने भी महान कांडा को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर तेजप्रकाश बांसल, निर्मल कांडा, धवल कांडा, धैर्य कांडा, अनिल सर्राफ, सुनील सर्राफ, नरेंद्र क टारिया, पवन शर्मा, राजन शर्मा, नवदीश गर्ग, सुभाष चौधरी आदि मौजूद थे