केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर: कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में डाला दो दिवसीय महापड़ाव

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर डीसी ऑफिस पर दो दिनों का महापड़ाव लगाया गया, जिसमें सभी ट्रेड यूनियनों के कर्मचारियों ने भाग लिया लिया। अध्यक्षता सीटू से कृपा शंकर त्रिपाठी ने की। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया किट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिवसीय महापड़ाव डाला गया है। सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा व केन्द्र की सरकार लगातार कर्मचारी, किसान व मजदूर विरोधी नीतियों को तीव्र गति से लागू कर रही है, जिस कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। लगातार अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है, फिर भी देश के कुछ बड़े पूंजीपतियों का मुनाफा लगातार बढ़ रहा है। पृथ्वी चाहर ने बताया कि राज्य व केन्द्र सरकार से पुरजोर मांग है की कि जल्द ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, सरकारी विभागों का विस्तार किया जाए, कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए, चारों काले लेबर कोड रद्द किए जाएं। इस अवसर पर नत्थुराम भारूखेड़ा, एसकेएस से सोहन सिंह रंधावा, किसान नेता स्वर्ण सिंह विर्क, सुखदेव सिंह जम्मू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से महेंद्र शर्मा, रवि कुमार, दर्शना आशा वर्कर, तिलकराज, प्रोमिला, आत्माराम सहारण, सोहनलाल भारूखेड़ा, सोनू, पिंकी आशा वर्कर, राजरानी, बलबीर कार गांधी, वीरो रानी, पृथ्वी सिंह चाहर, ताराचंद, अविनाश कंबोज, निर्मल सिंह, विजय कुमार ढुकड़ा, त्रिलोक नागोकी, जोगिंद्र, सिकंदर, आत्माराम, मोहनलाल सहारण, जिला सहसचिव सुभाष ढाल, आत्मा बरासरी, निशान सिंह, शैलेंद्र कुमार, जगतपाल सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।