logo

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची

 
‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची
WhatsApp Group Join Now

हिसार

इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा शुक्रवार को जिला हिसार के बरवाला विधानसभा के गांव खोखा, नियाना, मिर्जापुर से सुलखनी पहुंची। इन गांवों के लोगों ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक नया तुगलकी फरमान और जारी कर रखा है जिसका बैंक में खाता है उसे अपने आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड को लिंक करवाना पड़ेेगा। उन्होंने कहा कि पैन कार्ड तो उन लोगों का बनता है जो टैक्स भरते हैं।

जो उद्योगपति कहलाते हैं और जिनकी फैक्ट्रियां चलती हैं या फिर जो नौकरियां करते हैं जिनकी आय टैक्स के दायरे में आती है। खेत में काम करने वाले और मजदूरी करने वालों को पैन कार्ड की क्या जरूरत है। लेकिन जबरदस्ती इनसे 1100 रूपए लिए जा रहे हैं और यह भी कहते हैं कि ऐसा नहीं किया गया तो 10-10 हजार रूपए जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार के इस फैसले का विरोध किया और कहा कि सरकार इस गलत फैसले को तुरंत वापिस ले। 


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार का दोगला चेहरा लोगों के सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के राशनकार्ड काट दिए। बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं में रोड़े अटका दिए हैं। भाजपा गठबंधन सरकार ने विकास की बजाए लोगों से फरेब किया है। यही कारण है कि पिछले करीब 18 साल से पहले कांग्रेस ने और अब भाजपा-जजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को लूट कर न केवल खोखला कर दिया है बल्कि विकास की दृष्टि से भी उजाड़ दिया है। 


उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें लोगों के बीच में रहने का मौका मिला। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि चाहे गांव हो अथवा शहर, सभी विकास के लिहाज से उपेक्षित ही हैं। गांवों में गलियों और सडक़ों की हालत खस्ता है तो वहीं बिजली-पानी को लेकर भी लोग परेशान हैं। इसी प्रकार शहरों की भी यही हालत है। उन्हें इस बात का बेहद दुख हुआ कि आज जिन गांवों में स्कूल हैं तो वहां अध्यापक नहीं है और अस्पतालों में डाक्टर नहीं और लोग परेशान हैं। लोग अब प्रदेश में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। इनेलो के शासनकाल में सरकार जनता के द्वार पर होती थी। अब तो देश और प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और अपने हक अधिकार के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठा रहा है। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फूट के कारण उनके नेता आपस में लड़ रहे हैं और उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। लोगों से मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वो पहले कांग्रेस से और अब भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद निराश हैं और एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी मूल समस्याओं का निवारण कर सके। ऐसे में लोग सिर्फ और सिर्फ इनेलो की तरफ आस बंधाए बैठे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता अबकी बार इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है।