महान कांडा को श्रद्धांजलि देने कुटिया में उमड़ा जनसैलाब

सिरसा
रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा जी कुटिया (श्री तारकेश्वर धाम) के सत्संग भवन में सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा, श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्यसेवक गोबिंद कांडा के छोटे भाई महान कांडा पुत्र स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट के निमित आयोजित सभा में उन्हें श्रद्धांजलि देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके जीवन पर आधारित एक वृतचित्र प्रदर्शित किया गया।
जिसकी प्रस्तुति मनु सुशीला की ओर से की गई। इस दौरान सभा में मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। देशभर से आए शोक संदेश पढ़े गए। कांडा बंधु अपने छोटे भाई महान कांडा को याद करते हुए कई बार भावुक हुए। उन्होंंने आए हुए लोगों का आभार जताया। रस्म पगड़ी से पूर्व ब्रहमभोज का आयोजन किया गया जिसमें 151 ब्राहमणों को आमंत्रित किया गया था। सभी को दान दक्षिणा भेंट की गई।
कई केंद्रीय मंत्री, अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री,मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों सांसद,पूर्व सांसदों, विधायक ों पूर्व विधायकों और प्रदेश भर की अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं ने शोकपत्र भेजकर शोक जताया। दिल्ली से आए भजन सम्राट सिद्धार्थ मोहन ने भजना के माध्यम से उपस्थित लोगों का बताया कि परमात्मा एक और व्यक्ति जीवन-मरण के चक्कर में फंंसा हुआ है, उसके द्वारा किए गए सदकर्म ही उसके होने की अनुभूति कराते रहते हैं।
कुटिया के विशाल सत्संग भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगडी का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली से आए भजन सम्राट सिद्धार्थ मोहन ने ने भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि-सम सेवा सिमरण करियों, ऊं नम:शिवाय, शिव है कैलाश के वासी, बडा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर, पक्षी को छाया नहीं फल लागे अति दूर, ऐसी वाणी बोलिये,रघुपति राघव राजा राम पतित पान सीता राम, ओ पालन हारे आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है और सर्वशक्ति मान है, मनुष्य जीवन-मरण के चक्कर में पड़ा हुआ है, उसके द्वारा किए गए सदकर्मो की वजह से लोग उसे सदियों तक याद करते हैं। उन्होंने अनेक भजन प्रस्तुत कर महान कांडा को स्वरांजिल दी।
इससे पूर्व श्री गरूड़ पुराण पाठ करते हुए पंडित कमल शर्मा ने कहा कि मां स्व.राधा देवी कांडा के दिए संस्कारों को महान कांडा ने जीवनभर धारण किया। इस मौके पर महान कांडा के जीवन पर आधारित एक वृतचित्र का प्रदर्शन किया गया। जिसके माध्यम से महान कांडा के सामाजिक, धार्मिक जीवन का विशेषत: उल्लेख किया गया, उनका बेजुबानों से प्रेम प्रदर्शित किया गया तो भतीजे, भतीजियों, भंाजों और भांजियों के साथ बताये पलों का याद किया गया।
अंत में सिरसा के विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा ने सभी का आभार व्यक्त किया। दोनों भाई छोटे भाई महान कांडा को नमन कर भावक हो और उनकी आंखें नम हो गई। इससे पूर्व अलख निरंजन भवन परिसर में ब्रहमभोज का आयोजन किया गया। जिसमें 151 ब्राहमण दंपतियों को भोजन करवाया गया बाद में उन्हें दान दक्षिणा भेंट की गई। इस मौके पर कांडा परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
सभी ब्राहमणों ने कांडा परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर दिल्ली के प्रख्यात उद्योगपित राकेश बिंदल, सुभाष गोयल, एसबी जैन, राधेश्याम कांडा, प्रसिद्ध उद्योगपति सुभाष गोयल, मोतीलाल कंदोई वरिष्ठ अधिवक्ता संगरिया ,राजस्थान के विशेष जज गोबिंद अग्रवाल, गोपाल कांडा के दामाद पुनीत नारंग और राहुल गोयल,पुत्र लखराम कांडा, भजीते धवल कांडा, धैर्य कांडा, शुभम कांडा, जलज अग्रवाल, माधव, बाबा कांशीराम, प्रधान अनिल गनेरीवाला,भीम सर्राफ, पूर्व सांसद, पूर्व कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ आप नेता डां अशोक तंवर, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाा प्रधान हीरालाल शर्मा, तेजप्रकाश बांसल, कृष्ण सैनी, जय सिंह कुसुंबी, अमित सोनी, बाबा कांशीराम, गोपाल सर्राफ , सुनील सर्राफ, मुकेश सर्राफ ,अंजनी कनोडिया, महेंद्र सेठी, प्रदीप गुप्ता, पदम जैन, हरविंद्र मान, गुरदयाल सैनी, नितिन सेठी, नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन रीना सेठी, सुभाष चौधरी, नरेंद्र कटारिया,, अनमोल मक्कड़, भगवान दास गुप्ता पटियाला, कांडा परिवार की ओर से सरस्वती कांडा, सरिता कांडा, संगीता कांडा, श्यामा कंदोई, कोकिला अग्रवाल, सुशीला कांडा नारंग, संस्कृति कांडा, छवि कांडा, भाई कन्हैया आश्रम के गुरविंद्र सिंह भारत भूषण ऐलावादी आदि मौजूद थे।
इससे पूर्व के दिनों में महान कांडा के निधन पर ओडिसा के राज्यपाल प्रो.गणेशीलाल, केंद्रीय सामाजिक न्याय एंव आधिकारिता मंत्री रामदास अठावले, मुख्यमंत्री मनोहरलाल, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, मंत्री चौ.रणजीत सिंंह, जेपी दलाल, डा.कमल गुप्ता, सीएम के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अखिल भारतीय कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देव, कांगे्रस एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, धर्मगुरू गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र महाराज निरंजनी अखाडा, स्वामी शंकरानंद महाराज, डेरा बाबा भूमण शाह के संत बाबा ब्रहमदास, मल्लेवाला डेरा के संत हरिरामदास महाराज, तारानगर के संत बाबा महेश मुनि महाराज, जत्थेदार व हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक क मेटी के पूर्व अध्यक्ष संत बलजीत सिंह दादूवाल, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, डीपी वत्स, विधायक, अजय सिंह चौटाला, शीशपाल गिल्लाखेडा, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, रामचंद्र कंबोज, कृष्ण कंबोज, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा मार्केङ्क्षटंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य चौटाला, विधायक दूडाराम, विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, गुरूग्राम विधायक सुधीर सिंगला, नयनपाल रावत, डा. कृष्ण मिढा, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, सन्यास आश्रम कालीरमण के महंत स्वामी मंगलानंद महाराज, रामदेव मंदिर के मंहत लीलाराम, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, अखिल भारतीय वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक बुबानीवाला , अखिल भारतीय अग्रवाल महासम्मेलन के राष्टीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा ने महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त किया।