logo

समाज की उन्नति के लिए लोगों को एकजुट होना जरूरी : विधायक लक्ष्मण नापा

 
समाज की उन्नति के लिए लोगों को एकजुट होना जरूरी : विधायक लक्ष्मण नापा

सिरसा। रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि कोई भी समाज तभी तरक्की करता है जब समाज के लोग एकजुट होकर रहते है। इसलिए जरूरी है कि समाज के लोगों एकजुट होकर समाज की उन्नति के लिए कार्य करें।


विधायक लक्ष्मण नापा ने स्थानीय कुम्हार धर्मशाला में हरियाणा ओड सभा के तत्वाधान में आयोजित हरियाणा ओड सभा के कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में बतौर मुख्यतिथि संबोधित कर रहे थे। बैठक की अधक्षता कर्मचारी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गड़ाई ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरियाणा ओड सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रणजीत सिंह ओड रहे।


विधायक लक्षमण नापा ने बाबा भागीरथ महाराज की प्रतिमा को नमन किया व पुष्पाजली अर्पित की। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरियाणा ओड सभा के विस्तार को लेकर प्रदेश में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, कर्मचारी प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला स्तर गांव व शहर सत्र पर ओड समाज की तरक्की सगठन के विस्तार को लेकर कमेटियां बनाई जाए। इसके अलावा समाज के युवा वर्ग को नशे से दूर रहने व शिक्षा तथा खेलों के प्रति जागरुकता करने का काम किया जाएगा।


इस मौके पर हरियाणा ओड सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतलाल मजोका, प्रदेश संरक्षक दिनेश, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी रूप चंद, महासचिव जगजीत मुड़ाइ, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुड़ावला, युवा प्रदेश अध्यक्ष छिंदरपाल नगल, भीम सिंह, उप प्रधान मजोका, शिक्षा अधिकारी बूटाराम, लक्ष्मण नाहर, जगदीश बीका, बंसी लाल बिरोका, राम नियरण चाचियां, रामप्रकाश मजोका, सुनील मुदाई, राजेश मगल, राज कुमार मिघाणी, राज कुमार गगवानी, राज कुमार कलिया, राज कुमार, रतनगढ़ रवि मजोका, राजकुमार कुड़ावला, सोनू बारोका, वेद मुड़ाइ, डा. राज कुमार मंगल मौजूद रहे।