बेटे-बेटियों के साथ अन्याय का बदला जरूर लेगी जनता: भूपेंद्रा सिंह राठौड़
Dec 24, 2023, 13:25 IST

सिरसा। प्रदेश सचिव कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ भूपेंद्रा सिंह राठौड़ ने एक प्रेस बयान में कहा कि ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती से संन्यास व अन्य खिलाडिय़ों की कुश्ती को बचाने के प्रति जारी जंग में अगर बेटियों का साथ नहीं दिया गया तो इस देश की बेटियां अपनों पर भरोसा करना छोड़ देंगी। पदक विजेता बेटे-बेटियों को केंद्र सरकार खून के आंसू रुला रही है। भाजपा सरकार की नीतियों ने हमारे बेटे-बेटियों के साथ जो अन्याय किया है, उसका फैसला आने वाले चुनाव में देश की जनता जरूर करेगी। राठौड़ ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने हमारे बेटे-बेटियों के साथ जो अन्याय किया है, उसका फैसला जनता जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि देश के जिन बेटे-बेटियों ने भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया, आज उन्हीं बेटे-बेटियों को सरकार खून के आंसू रुला रही है। हरियाणा की एक बेटी ने इस सरकार की गलत नीतियों के चलते कुश्ती से संन्यास ले लिया तो दूसरे ने पद्मश्री ही लौटा दिया। इसी प्रकार कुछ अन्य खिलाडिय़ों ने भी पुरस्कार लौटाने की बातें कही है, जोकि देश के लिए शर्मसार करने वाली बात है। विश्व कुश्ती में भारत को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सुशोभित करने वाले बजरंग पूनिया ने भारत सरकार को पद्मश्री वापस कर दिया। राठौड़ ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह देश की महिलाओं के सम्मान और खेल जगत के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं।