इनेलो सरकार बनते ही प्रोपर्टी आईडी होगी खत्म, प्रोपर्टी आईडी के नाम पर चांदी कूटने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही : अभय चौटाला
टोहाना पहुंची हरियाणा परिवर्तन यात्रा का आम जनता व व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत, बार एसोसिएशन में वकीलों से भी मिले इनेलो नेता
Jul 3, 2023, 14:28 IST

Mhara Hariyana News
फतेहाबाद/टोहाना।इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रोपर्टी आईडी और फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को परेशान करने का काम किया है। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनते ही प्रोपर्टी आईडी को न केवल खत्म किया जाएगा बल्कि प्रोपर्टी आईडी के नाम पर जमकर चांदी कूटने वाली कम्पनी व अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। वे टोहाना में आयोजित जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।