logo

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मनाया पेंशनर्स दिवस

80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत कर्मचारियों को किया सम्मानित
 
 
Retired employees celebrated Pensioners Day

सिरसा। हरियाणा प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सिरसा इकाई की ओर से रविवार को एमआईटीसी कॉलोनी सिरसा में पेंशनर्स दिवस मनाया गया। रवींद्र पुरी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज रतिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 

 रमेश पुरी उपप्रधान स्टेट पेंशनर समाज हरियाणा व प्रीतपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिलाभर से काफी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी पहुंचे और सेवानिवृत्त कर्मचारी इंद्राज सिंह साहू आयु 95 वर्ष व 90 वर्ष के मनीराम को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। रवींद्र पुरी ने विस्तार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन जीने की कला के बारे में बताया और अपने विचारों से सबको गदगद कर दिया। मंच का संचालन राजकुमार खुगंर कार्यकारी प्रधान द्वारा किया गया। बलदेव सिंह ने नई पेंशन और ओल्ड पेंशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नीलकंठ शास्त्री ने स्वास्थ्य संबंधित जीवन जीने के बारे में बताया। इसी के साथ राजेंद्र मोहन गुप्ता  जिला अध्यक्ष सिरसा पेंशन समाज ने आए हुए सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों व मेहमानों का धन्यवाद किया।  अंत में जल पान करवाया गया।  इस मौके पर उक्त के अलावा कृष्णा कुमारी, पिंकी गुप्ता, मधु खुगर, सुशील बागड़ी, रघुवीर सिंगला, कमलेश रानी, विजय जग्गा, जगमिन्दर सिंह, रामेश्वर दास,  रमेश कुमार, चेतन प्रकाश, मदनलाल सहित अनेक सेवानिवृत कर्मचारी मौजूद थे।