क्रांतिकारी यूनियन नेता सरबत सिंह पूनिया हुए सेवानिवृत्त्त
सिरसा। यूनियन नेता सरबत सिंह पूनिया की सेवानिवृत्ति के अवसर पर रोडवेज कर्मचारियों व ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राज्य प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता फतेहाबाद डिपो प्रधान एवं राज्य वरिष्ठ प्रधान शिवकुमार श्योराण ने की तथा मंच का संचालन प्रदेश महासचिव सुमेर सिवाच तथा प्रदेश उप महासचिव पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम सुरेंद्र मलिक ैने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इसके बाद महा प्रबंधक शेर सिंह, लेखा अधिकारी रविंद्र कुमार सहारण, बलजीत शर्मा तथा एसपीओ सुमित कुमार जांगड़ा ने फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया।
सरबत सिंह पूनिया 1 मई 1985 को रोडवेज में भर्ती हुए तथा 31 दिसंबर 2023 को कर्मशाला में एसएसआई के पद से सेवानिवृत हुए । इनका 38 वर्ष 8 महीने का लंबा सेवाकाल रहा है। अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, मुख्य सलाहकार इंदर सिंह बधाना, पूर्व राज्य प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह, राज्य सचिव सुबे सिंह धनाना, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष सुख दर्शन सिरोहा ने बोलते हुए कहा कि सरबत सिंह पूनिया 1986 से लगातार यूनियन में सक्रिय व अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। शुरू से ही हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ एवं एआईआरटीडब्ल्यूएफ में रहकर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी है शुरुआत में डिपो सचिव के पद पर रहकर यूनियन में कार्य किया इसके बाद अलग-अलग पदों पर रहते हुए यूनियन में कई बार राज्य प्रधान, महासचिव आदि पदों पर रहे ।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा में राज्य वरिष्ठ उपप्रधान व अन्य पदों पर कार्य किया वर्तमान में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहकर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन्होंने निजीकरण के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए, ठेका प्रथा पर रोक लगाने के लिएए रिक्त पदों पर पक्की भर्ती के लिएए तथा रोडवेज विभाग में सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने के लिए हमेशा संघर्ष किया है। आंदोलनों के दौरान सरकारों का काफी उत्पीडऩ भी झेला है, इसमें सस्पेंड, बर्खास्तगी, गिरफ्तारियां तथा कई बार जेलों में जाना पड़ा। अलग-अलग समय पर 48 दिनों तक जेलों में बंद रहना पड़ा। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, राज्य प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, एसकेएस जिला वरिष्ठ उप प्रधान मदनलाल खोथ रिटायर्ड कर्मचारी नेता अशोक पटवारी, यार्ड मास्टर धर्मवीर सिंह, डिपो कैशियर कीमत सिंह ढांडा, सांझा मोर्चा के नेता आजाद गिल, जगदीप लाठर, जयभगवान कादियान, वीरेंद्र सिंह धनखड़, दलबीर किरमारा, अनूप सहरावत, राजपाल मिताथल धर्मेंद्र ढांडा, शमशेर नंबरदार, अशोक खोखर, रमेश श्योकन्द, अमित महाराणा, सुरेंद्र मान, रमेश सैनी, ओमप्रकाश भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, सुरजीत अरोड़ा, प्रेम सिंह, ईश्वर सिंह बुरा, सुभाष बिश्नोई जोगिंदर सिंह रेडू, कुलदीप मलिक, राजकुमार बिघड़, वीरेंद्र कुलेरी, इंद्रपाल सहारण, प्रदीप लम्बोरिया, हवा सिंह राहड़, संदीप जांडली आदि उपस्थित थे।