logo

कांग्रेस संदेश यात्रा रैली में पहुंचने पर लोगोंं का संदीप नेहरा ने किया आभार व्यक्त

ररैली में जुटी भीड़ से हुआ साफ प्रदेश की जनता चाहती है बदलाव
 
 
Congress
सिरसा। हरियाणा के पूर्व शिक्षा-सिंचाई मंत्री चौ. स्व. जगदीश नेहरा के पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप नेहरा एडवोकेट ने सिरसा की अनाजमंडी में आयोजित कांग्रेस संदेश यात्रा में रैली बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रैली में जुटी भीड़ से साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की महासचिव, पूर्व ेकेंद्रीय मंत्री, हरियाणा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखड़ की प्रभारी कुमारी सैलजा, संासद रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मंत्री किरण चौधरी जनता के बीच जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 17 जनवरी से हिसार से शुरू हुई यह कांग्रेस संदेश यात्रा अब तक जिन जिलों में गई वहां पर इसे अपार जनसमर्थन मिला है। कुमारी सैलजा इस यात्रा के माध्यम से एक ओर जहां राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का संदेश जन जन तक पहुंचा रही है वहीं प्रदेश की जनविरोधी नीतियों का जनता के समक्ष खुलासा कर रही है ताकि जनता जा चुके की कि  उनके साथ किस प्रकार से विश्वासघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों ठगी जनता अब कांगे्रस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देश रही है।  
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के दर्द को अच्छी तरह से समझती है। कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है।  कांगेे्रस का हर कार्यकर्ता जनता के  हकों की  पैरवी करेगा। उन्होंने कहा कि किसान मुआवजा के लिए आज भी भटक रहा है, आज तक फसलों का समर्थन मूूल्य नहीं मिला है। बाजार में नकली खाद, बीज, कीटनाशक बिक रहे है पर सरकार चुप्पी साधे हुए है।  उन्होंने कहा कि सिरसा की जनता  कुमारी सैलजा से अनुरोध करती है कि  वे एक बार फिर से अपने पुराने चुनाव  क्षेत्र सिरसा से चुनावी जंग में उतरें।