logo

स्व. वाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

संयोजक पदम जैन ने कार्यकर्ताओं को सुनाए अटल से संबद्ध अनेक संस्मरण
 
 
Organizer Padam Jain narrated many memories related to Atal to the workers.
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के जिला कार्यक्रम में हुए आयोजन में सबसे पहले स्व. अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के जिला संयोजक पदम जैन ने इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन पर आधारित अनेक संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने अनेक सराहनीय कार्य किए जिससे उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने कहा कि अटल जी ने सबसे पहले 16 मई 1996 को देश के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वे ऐसे दिग्गज नेता था जिन्होंने विरोधी दलों के बीच भी एक खास मुकाम हासिल किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी भाषा में भाषण देने वाले प्रथम नेता थे। उन्होंने कहा कि दुनिया को परमाणु शक्ति का एहसास दिलाने वाले भारत के प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ही थे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम बजाज ने उन्हें अद्भुत प्रतिभा का धनी बताया। मंच संचालन मंडल प्रथम के महामंत्री सनप्रीत सोढी ने किया। कार्यक्रम के सहसंयोजक मुकेश मेहता ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि हमें अटल जी के दिखाए रास्ते पर चलकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर उपरोक्त भाजपा नेताओं के अलावा अमन चोपड़ा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसविंद्रपाल पिंकी, भावना शर्मा, हरपिंद्र शर्मा, रितेश लंबोरिया, सनप्रीत सोढ़ी, बलविंद्र जोसन, विजय सेठी, अंबर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।