logo

स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

 
स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित


सिरसा। स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजेश चाडीवाल ने पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चाडीवाल ने बताया कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को तत्कालीन बॉम्बे और आज के मुंबई में हुआ था। वह केवल तीन साल के थे, जब भारत आजाद हुआ और उनके नाना जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने।

वे कुछ समय के लिए देहरादून के वेल्हम प्रेप में स्कूल गए, लेकिन जल्द ही हिमालय की तलहटी में आवासीय दून स्कूल चले गए। बाद में राजीव गांधी ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज गए। मगर जल्द ही इंपीरियल कॉलेज (लंदन) में चले गए। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया था। उनके सहपाठियों के मुताबिक उनका बुकशेल्फ  साइंस और इंजीनियरिंग की किताबों से भरे रहते थे।

राजीव गांधी को संगीत से भी लगाव था। उन्हें पश्चिमी और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ आधुनिक संगीत भी पसंद था। उनकी अन्य रुचियों में फोटोग्राफी और शौकिया रेडियो शामिल थे।

चाडीवाल ने बताया कि राजीव गांधी ने अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में कांग्रेस की कमान संभाली। जब उन्होंने अक्टूबर 1984 में पदभार संभाला तो वह 40 साल की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनेण्। राजीव गांधी केवल 46 साल के थे, जब उनकी साजिश के तहत हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी ने विदेशी निवेश और एक फ्री इकोनॉमी को प्रोत्साहित किया। वह इसे इक्कीसवीं सदी में देश को आगे ले जाने के लिए काफी मुखर थे।
फोटो: