logo

आप नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा

आप के लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना और जिलाध्यक्ष हैप्पी सिंह समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया
 
 
Many leaders including AAP Lok Sabha Speaker Kuldeep Gadrana and District President Happy Singh were arrested.
Mhara Hariyana News, Sirsa
चंडीगढ़
शहर में शनिवार को सीएम के कार्यक्रम से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस पर आम आदमी पार्टी के स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने  जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के नेता सिरसा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह गदराना, जिला अध्यक्ष हैप्पी सिंह रानिया, वरिष्ठ नेता धर्मपाल लोट, वरिष्ठ  नेता वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ नेता हंसराज सामा और वरिष्ठ नेता दारा सिंह दमदमा को पुलिस ने लाइव प्रेस कांफ्रेंस से ही  गिरफ्त में ले लिया। इसका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया।

 आम आदमी पार्टी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से डर लगने लगा है। इसलिए वे जहां भी जाते हैं, पहले ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जाता है। जनता सब कुछ देख रही है। खट्टर सरकार के जुल्म और ज्यादती ज्यादा दिन नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों पर तानाशाही की गई है। मुख्यमंत्री खट्टर की ये तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी। सिरसा में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे आम आदमी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कोई भी आम व्यक्ति किसी तरह का मांग व आवाज उठा सकता है, लेकिन जनता की आवाज से भाजपा सरकार डरी हुई है। यही कारण है कि  आम आदमी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है। इससे पहले जिले में हुए जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार करवाया गया था।

उन्होंने कहा कि सिरसा में जो मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, उनको लेकर ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सवाल पूछने वाले थे। उन्होंने कहा कि पिछले जनसंवाद में जो सिरसा के लोगों और महिलाओं का अपमान किया गया था, आम आदमी पार्टी उसको लेकर प्रश्न उठाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार पुलिस के दम पर जनता की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता न पुलिस से डरते हैं और न ही जेल जाने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर आम आदमी पार्टी सवाल पूछती रहेगी।

 उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ये सवाल पूछेगी कि हरियाणा में कुछ भी फ्री नहीं है, फिर भी तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि हम सवाल पूछेंगे कि चार्जशीट होने के बावजूद मंत्री संदीप सिंह को पद से बर्खास्त क्यों नहीं किया जाता? उन्होंने कहा कि हम सवाल पूछेंगे कि हरियाणा देश में बेरोजगारी में नंबर वन कैसे बन गया?  प्रदेश के 30 हजार मिड डे मिल वर्कर्स को पिछले 4-5 माह से सैलरी क्यों नहीं मिल रही है ?

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी जनहित से जुड़े सभी सवाल पूछेगी। न लाठी डंडों से डरते, न जेल जाने से डरते। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के हर शहर में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में जाकर सवाल पूछने का काम करेंगे। आम आदमी पार्टी के पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री खट्टर से सवाल जवाब करेंगे।