logo

श्रीरामदूत सेवा मंडल ने धार्मिक स्थलों के लिए जत्था किया रवाना

 
श्रीरामदूत सेवा मंडल ने धार्मिक स्थलों के लिए जत्था किया रवाना

सिरसा। श्रीराम दूत सेवा मंडल की ओर से हर माह की पूर्णिमा पर धार्मिक स्थलों सालासर, खाटू श्याम, ईच्छापूर्ण बालाजी सरदार शहर जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था रविवार की सुबह रवाना हुआ। जत्थे को समाजसेवी व शिव मंदिर के सेवादार नेतराम शर्मा ने झंडी दिखाकर व जगदीश ने आरती-भजन गाकर रवाना किया। जानकारी देते हुए करियाणा एसोसिएशन सिरसा के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि श्रीराम दूत सेवा मंडल की ओर से हर माह श्रद्धालुओं को इन धार्मिक स्थलों का बिना लाभ-हानि के भ्रमण करवाया जाता है। पिछले 14 सालों से ये सेवा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों पर केले व गज्जक की सवामणि भी लगाई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सेवा मंडल की ओर से सेवा के तौर पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय व रहन-सहन की भी व्यवस्था करवाई जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए जाते और आते हंै। उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु किराया देने में असमर्थ है, वो अपना रजिस्टे्रशन करवा सकता है, उसे भी बिना किसी खर्च के भ्रमण करवाया जाता है।

इस मौके पर अमर बोबी, अनिल कुमार मकानी, दिनेश मकानी, धर्मवीर शर्मा, रिशव, प्रेम शर्मा, अनिल, राजरानी शर्मा, रोहताश, नितिश शर्मा, मधु चाडीवाल, चिंतन गुप्ता, रमन शर्मा, सुनीता, संगीता, अरूण तलवाडिय़ा, श्याम सुंदर, अमर खुराना, जयप्रकाश सिंगला, फौजी साहब सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।