logo

प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट को लेकर लगाए गए स्पेशल डेस्क, लोगों को गृहकर भरने में नहीं आने दी जाएगी परेशानी : खिंची

 
प्रॉपर्टी टैक्स

फतेहाबाद।प्रॉपर्टी टैक्स पर 31 दिसंबर तक नगर निकाय ने छूट दी है। छूट को देखते हुए नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने छुट्टी के दिन भी काउंटर खोलने के निर्देश जारी किए है। प्रधान खिंची के निर्देशों के बाद नगर परिषद कार्यालय में स्पेशल डेस्क बनाए गए है। जहां पर प्रॉपर्टी मालिक आईडी स्वयं सत्यापित करवा सकते है और गृहकर भर सकते है।


         नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि नगर निकाय ने गृहकर पर 15 फीसदी छूट दी है। इसके अलावा पिछले गृहकर को एक साथ भरने पर ब्याज में सौ फीसदी की छूट दी गई है। ये छूट 31 दिसंबर तक दी गई है। छूट का फायदा तभी मिलेगा जब प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित की जाएगी। लेकिन जनता को इस बारे में जानकारी नहीं है। इसको लेकर पार्षदों ने स्पेशल डेस्क शुरू करने की मांग की थी। इसको लेकर नगर परिषद कार्यालय में जन सुविधा को लेकर 31 दिसंबर तक गृहकर शाखा खुली रहेगी और हेल्प डेस्क पर स्वयं सत्यापित करवाने की सुविधा भी मिलेगी।