गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य : सांसद सुनीता दुग्गल

सिरसा।सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि गीता ज्ञान का भंडार है और हर व्यक्ति को गीता का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा राज्य व जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। जीवन में कामयाबी के लिए मानव को निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए। निस्वार्थ भाव से कार्य करने से ही मनुष्य को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर आमजन को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से प्रतिवर्ष अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव जिला स्तर पर मनाया जाता है।
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में सांसद सुनीता दुग्गल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। मुख्यअतिथि ने रिबन काट का विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दो दिवसीय गीता महोत्सव में विद्यार्थियों व कलाकारों ने जमाया रंग
समारोह में गीता सार व भगवान श्री कृष्ण की जीवनी के विभिन्न पहलुओं पर दमदार प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन कलाकारों व छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पूरे उत्साह व जोश के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने ने वंदे मातरम से की। तत्पश्चात सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, श्री राम न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, मोनु डांस एंड पार्टी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, दी सिरसा स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पनिहारी, शाह सतनाम जी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मेला ग्राउंड, जीआरजी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, सैंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़ पट्टी, मोहमद इकबाल एंड पार्टी ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा तीनों दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली बच्चों व कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी धीरानंद जी महाराज ने गीता पर उद्बोधन किया। उन्होंने आमजन को गीता ज्ञान के रहस्य व उपदेशों का मर्म समझाया। उन्होंने कहा कि जब-जब इस धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब इस धरती पर भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लिया है। कुरुक्षेत्र में भी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपने संदेश के माध्यम से कर्म-कर्तव्य और सच्चाई-बुराई का बोध करवाया था। उन्होंने कहा कि गीता में सभी समस्याओं का समाधान है, आज की युवा पीढ़ी को अपने सुखद भविष्य के लिए गीता ज्ञान को समझते हुए समाज को नई दिशा देने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
सांसद सुनीता दुग्गल ने नेहरू पार्क से शोभा यात्रा को दिखाई झंडी
सांसद सुनीता दुग्गल ने नेहरू पार्क में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन द्वितीय सत्र के दौरान नगर शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारत गीता की धरती है। यहां का धर्म व सांस्कृतिक मूल्य भारत को दुनिया में अद्वितीय राष्टï्र बनाते हैं। हमारे देश की नींव भाईचारे, आपसी प्रेम व सांस्कृतिक मूल्यों पर टिकी है। इस विरासत रूपी सांस्कृतिक धरोहर को गीता महोत्सव के जरिये आगे बढ़ाने का जो प्रयास मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किया जा रहा है, वह सराहनीय है।
51 बच्चों 15 मिनट तक किया गीता श्लोकाचरण
कार्यक्रम में सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय 51 बच्चों द्वारा गीता के श्लोकों का उच्चारण किया गया। बच्चों की प्रस्तुति के उपरांत हॉल तालियों से गुंज उठा। आज सभी स्थानों पर 11.45 से 12 बजे तक गीता के श्लोकों का उच्चारण किया गया है।
इन स्थानों से गुजरी नगर शोभा एवं पालकी यात्रा
नगर शोभा एवं पालकी यात्रा जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, रोड़ी बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार होते हुए भगवान परशुराम चौक, डा. अंबेडकर चौक से ओवरब्रिज होते हुए बरनाला रोड़, बाबा भूमणशाह चौक से बाईपास होते हुए सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में संपन्न हुई। शोभा यात्रा का शहरवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, फूल बरसाए गए, गीता के श्लोकों का व्याख्यान किया गया, जगह-जगह गीता की आरती की गई। यात्रा के दौरान प्रशाद वितरण भी किया गया। महोत्सव में शनिवार को गुरूद्वारा दसवीं पातशाही ने कार्यक्रम में लंगर व्यवस्था में विशेष योगदान दिया।
महोत्सव में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का रहा विशेष योगदान :
महोत्सव में विश्व हिंदु परिषद, श्री ब्राह्मण सभा, सनातन धर्म सभा, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, बिश्नोई सभा, रामा क्लब, भारत विकास परिषद, पंडित श्री जगदीश चंद्र शास्त्री स्मृति न्यास, जय बाबा बर्फानी, प्रभु प्रेमी संघ, मुल्तान सभा, भारत विकास परिषद (शहीद भगत सिंह शाखा), चौ देवीलाल गौशाला, पतंजलि व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महात्मा बुद्ध योग संस्थान सिरसा, सतयुग दर्शन ट्रस्ट, जीयो गीता के प्रतिनिधि , जीयो गीता के प्रतिनिधि, लॉयंस क्लब, अग्रवाल सभा, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, अमरनाथ सेवा समिति, सांझ सेवा समिति, गुरु नानक मिशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, गुरुद्वारा चिल्ला साहिब, गुरुद्वारा दसवीं पातशाही, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, हरियाणा संस्कृत एकेडमी, ब्रह्मा कुमारी आदि संस्थाओं का गीता महोत्सव में विशेष योगदान रहा। सभी संस्थाओं को उनके अमूल्य योगदान व सहयोग के लिए जिला प्रशासन द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से बहन जगदीपा भारती व बहन चंडा भारती ने गीता आरती की। कार्यक्रम में बच्चों पर गीता पर आधारित पेंटिंग, रंगोली, श£ोक्चारण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरूद्वारा चिल्ला साहिब व गुरुद्वारा दसवी पातशाही द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई थी। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के लेखाकार मक्खन सिंह ने किया।
प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को किया सम्मानित
दो दिवसीय गीता महोत्सव में विभिन्न 23 विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें पुलिस विभाग (यातायात पुलिस) की प्रदर्शनी प्रथम, जिला रेडक्रॉस की प्रदर्शनी द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी तृतीय स्थान पर रही। अतिरिक्त उपायुक्त ने तीनों विभागों के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से बाबा निंदर सिंह जी, गुरुद्वारा दसवीं पातशाही से सरदार राजेंद्र सिंह राणा, बृज मोहन शर्मा, सुरेंद्र बंसल, राज कुमार, प्रमोद मोहन गोतम, सुमन गोतम, मंजीत सिंह, राजीव बंसल, श्याम सचदेवा, जोगेंद्र नागपाल, सुरेश कुमार, नरेंद्र योगी, विशाल मदान, लेखराज सचदेवा, राजु अरोड़ा, संदीप मेहता, कृष्ण वधवा, मनोज कुमार, चंद्र शेखर मेहता, अंजनी कनोडिया, राजेश दूआ, वेद भारती, सर्वजीत सिंह बिट्टू , गुरूनानक मिशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट से सरदार सुरेन्द्र सिंह वैदवाला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बुटा राम, सचिव रेडक्रॉस लाल बहादुर बेनिवाल, शशी सचदेवा, सनातन धर्म सभा से बजरंग पारीक, प्रमोद मोहन गौतम, हरिओम शास्त्री, मजू पूनिया, मीना भाटिया, कुमार विक्रम, नवप्रीत, भावना अरोड़ा, ऊशा मेहता, ऋतु अरोड़ा, राज कुमार मेहता, कृष्ण कुमार, महात्मा बुद्ध योग संस्थान से नरेंद्र योगी सहित भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।