logo

हरियाणा में ग्रुप A, B, C और D भर्ती में के लिए होगी आनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन

नियुक्ति आदेश रिलीज करने में नहीं होगी देरी, आनलाइन होगी प्रक्रिया
 
हरियाणा में ग्रुप A, B, C और D भर्ती में के लिए होगी आनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन ​​​​​​​

Mhara Hariyana News, Chandigarh, चंडीगढ़।  हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप A, B, C और D के जरिए सभी विभागों, बोर्डों, निगम-निकायों, नए भर्ती कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। राज्य सरकार ने मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एप्लिकेशन (HRMS) में पुलिस सत्यापन (police varification)को अपडेट करने के लिए नए आदेश जारी किए है। जिसके तहत भर्ती प्रक्रिया में पुलिस आनलाइन वेरिफिकेशन करेगी। सरकार की ओर से दावा किया गया है कि इस ऑर्डर के जरिए पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी। साथ ही समयबद्ध तरीके से पूरा भी होगी।

पुलिस सत्यापन के लिए मॉड्यूल बनाने के संबंध में बैठक भी कर चुके हैं
वर्तमान में सरकारी नौकरी के लिए आवेदकों को पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है, जो नियुक्ति आदेश जारी करने में देरी का कारण बनता है। इस प्रक्रिया के शुरू हो जाने से नियुक्ति के आदेश समय से जारी किए जा सकेंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल HRMS प्रणाली का उपयोग करते हुए ग्रुप A, B, C और D के नए भर्ती कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन के लिए मॉड्यूल बनाने के संबंध में बैठक भी कर चुके हैं।

10 लाख उम्मीदवार कर चुके है आवेदन
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन आने वाले दिनों में करीब 60 हजार भर्तियां करने जा रहा है। ये भर्तियां C और D ग्रुपों में की जाएंगी। HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि C ग्रुप में 32 हजार, D ग्रुप में 12 हजार, 6 हजार महिला एवं पुरुष कांस्टेबल, 7500 TGT व अन्य भर्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई कर दिया है। हम फिर से पोर्टल को खोलने जा रहे हैं, ताकि जिन लोगों ने अप्लाई नहीं किया है, वह भी इसमें अप्लाई कर सकें। ‌

26 जून तक भर सकेंगे गुप D में  आवेदन
हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमिशन (HSSC) ने ग्रुप D के लिए CET फॉर्म भरने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत युवा 5 मई से अपने आवेदन अप्लाई कर पाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवा ही परीक्षा में बैठ पाएंगे। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 5 मई से 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, 30 जून तक फीस भरी जा सकती है।

13536 पदों पर मांगे गए हैं आवेदन
हरियाणा में युवाओं को भी CET ग्रुप D के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार था। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न विभागों में करीब 13536 पदों के लिए ये आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिसके लिए युवाओं की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तक होनी चाहिए। युवा 10वीं पास हो या उसके समकक्ष बोर्ड से डिग्री हो।