एक अनोखी पहल के तहत गोबिंद कांडा ने किया दो नए केंद्रों का हुआ शुभारंभ

Mhara Hariyana News, Sirsa
सिरसा। सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा की ओर से अपनी माता स्व. राधा देवी कांडा धर्मपत्नी स्व. मुरलीधर कांडा एडवोकेट की स्मृति में एक अनोखी पहल अभियान के तहत महिलाओं व युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए दो और केंद्रों का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा द्वारा किया गया। इन सेंटरों में महिलाएं व युवतियां सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर खुद का व्यवसाय कर पाएंगी। घर में रहकर परिवार को आर्थिक मजबूती दे पाएंगी। अनोखी पहल के अंतर्गत अब तक सिरसा जिला में पांच सेंटर खुल चुके हैं। इन केंद्रों में ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहला ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई सेंटर सिरसा के वार्ड नंबर 21-22 के गोशाला मोहल्ला में डा.रोहताश वाली गली में खोला गया। जहां पर बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे गोबिंद कांडा का सेंटर संचालिका मैना देवी ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर रोशनी देवी, सुनीता देवी, आशा कौर, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, आशु कोचर, सोहनलाल भार्गव, राजकुमार सोनी, अशोक कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार, घनश्याम वर्मा आदि ने गोबिंद कांडा और उनके साथ आए हलोपा जिला प्रधान जय सिंह कुसुंभी, इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर, नरेश सैनी, राजू लाडवाल, राजेंद्र मिढा पप्पू रांझा आदि का स्वागत किया।
गोबिंद कांडा ने रिबन काटकर ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने अनोखी पहल की शुरूआत की थी। स्व. माता राधा देवी कांडा स्मृति में सेंटर खोले जा रहे है जहां पर युवतियों व महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की शुरूआत की गई है। आगे और भी सेंटर खोले जाएंगे ओर होटल मैनेजमेंट सहित अन्य कोर्स भी शुरू करवाए जाएंगे। एक अनोखी पहल अभियान की ओर ये सेंटर मुख्य संचालिका कांता बागड़ी की देखरेख में काम करेंगें।
इस मौके पर इस अवसर पर स्कूली बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिन्हें खूब सराहा गया। गोबिंद कांडा ने इन बच्चियों के स्कूल को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय फतेहपुरियां की ओर से ईशा मेहता और अन्य ने विद्यालय में जिम खोलने की मांग रखी तो गोबिंद कांडा ने जिम खोलने की घोषणा की। इस मौके पर गोबिंद कांडा ने समस्याएं सुनी और उनका समाधान करवाया। लोगों ने कहा कि दो माह से वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है और अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वार्ड में नई पाइप लाइन डाली जानी है। गोबिंद कांडा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा। इस पर मुकेश सैन, भूपेंद्र, बेगराज, राजकुमार, मनोज सैनी, सोनिया, विष्णु, मनीष आदि ने उनका धन्यवाद किया।
इसके बाद में गोबिंद कांडा ने चौपटा क्षेत्र के गांव कागदाना में ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई सेंटर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। केंद्र संचालिका रितु शर्मा ने गोबिंद कांडा का स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच मांगेराम बैनीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, राजबीर मंडा, संजीव ङ्क्षसवर, चंद्रभान शर्मा, सुरेश कुमार गर्ग, प्रेम जसानिया, कृष्ण मंडा, सोहनलाल नागर विस्तारक, मनीष कुमार, चंद्रकला,विनोद इंदोरा, मनफू ल, रामस्वरूप शर्मा आदि मौजूद थे। गोबिंद कांडा के साथ जय सिंह कुसुंभी, इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर, राजू लाडवाल, पप्पू रांझा आदि मौजूद थे। ग्रामीणों ने ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई सेंटर खोलने के लिए कांडा बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों कां ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण के लिए सिरसा नहीं जाना होगा।
कागदाना में डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचे गोबिंद कांडा
गांव कागदाना में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा डेरा सच्चा सौदा में पहुंचें। इस डेरे का निर्माण प्रथम पातशाही शाह मस्ताना जी महाराज के समय में हुआ था। मस्ताना जी ने इस डेरे में 15 दिन रहकर लोगों को मानवता सेवा का संदेश दिया था। गोबिंद कांडा ने डेरा में बनी गुफा का दर्शन किया और सेवकों से बातचीत भी की। गोबिंद कांडा ने बताया कि आज दो सेंटरों का उद्घाटन किया गया। इसी के साथ डेरा में भी उन्होंने आशीर्वाद लिया है। वे सौभाग्यशाली हैं कि मस्ताना जी के समय बनी गुफा का दर्शन करने का उन्हें अवसर मिला है। डेरा सच्चा सौदा समाजसेवा मेें अग्रणी है।