logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर पात्र लाभार्थी तक पहुुंच रहा योजनाओं का लाभ : पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर पात्र लाभार्थी तक पहुुंच रहा योजनाओं का लाभ : पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज

सिरसा।पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज ने कहा कि देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य हुए हैं, आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है, वहीं धुएं से निजात दिलाने के लिए महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से लाभान्वित करने की सराहनीय पहल की गई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले पौने दस वर्षों में बड़े बदलाव हुए हैं, जिनसे हर वर्ग की तरक्की के रास्ते खुले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर पात्र लाभार्थी तक पहुुंच रहा योजनाओं का लाभ : पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज
वे मंगलवार को जिला के गांव रामपुर थेहड़ी व चामल में विकसित भारत सकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा गांव रणजीपुर थेहड़ी मंडल अध्यक्ष चक्कां बलदेव सिंह बेनिवाल में भी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों से सीधा संवाद करते कहा कि केंद्र-राज्य सरकार हर लाभार्थी तक गांव-गांव पंहुच रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल में अधिकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मोदी की गांरटी के रथ लेकर गांव-गांव आ रहे हैं।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष करीवाला रिड़माल बालासर, मंडल अध्यक्ष चक्कां बलदेव सिंह बेनिवाल, मंडल अध्यक्ष रानियां निर्मल सिंह बसरा, मंडल सचिव संतावाली मंजीत सिंह, किसान मोर्चा से जगदीश दुशाद, सरपंच सुखपाल सिंह भोला, बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह मौजूद रहे।