logo

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दी महान कांडा को श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लब देव,गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कथा वाचिका जया किशोरी ने गोपाल कांडा को फोन कर जताया शोक
 
 
s
WhatsApp Group Join Now
हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों से शोक व्यक्त करने अलख निंरजन भवन पहुंच रहे है लोग
 


सिरसा।  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास बंडु अठावले, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी विप्लब देव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज कथा वाचिका जया किशोरी, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री, विधायकां और सांसदों, पूर्व सांसदों ने  सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के छोटे भाई महान कांडा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए फोन पर गोपाल कांडा को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने  के लिए प्रार्थना की। बुधवार को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली से लोग शोक व्यक्त करने अलख निरंजन भवन पहुंचे।

kl
गौरतलब हो कि विधायक गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा के छोटे भाई महान कांडा का 15 मई का निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए 26 मई दोपहर एक बजे कुटिया परिसर स्थित सत्संग भवन में रस्म पगड़ी होगी। बुधावार को फोन पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास बंडु अठावले, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी विप्लब देव, कथा वाचिका जया किशोरी अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री, विधायकां और सांसदों, पूर्व सांसदों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि व दु:ख की इस घड़ी में वे सब कांडा परिवार के साथ है और ईश्वर से ्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उधर  हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली से अनेक लोग शोक व्यक्त करने रानियां रोड स्थित विधायक गोपाल कांडा के आवास  अलख निरंजन भवन पहुंचे। जहां पर उन्होंने महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी और गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा और परिजनों को ढांढस बंधाया।
उधर हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा, संगरिया के वरिष्ठ अधिवक्ता मोतीलाल कंदोई, देवगुरू डबवाली, रामानंद ब्रहमचारी, दिनेश कौशिक, आरके भारद्वाज,पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, बिजली निगम के एसई आर के सब्बरवाल, एक्सईन जोगेंद्र सिंह, एमएल सुखीजा, एसडीओ मोहन लाल जांगडा, दिल्ली के उद्योगपति राकेश बिंदल, अनिल गुप्ता, शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता, अनिल जिंदल,सुनीता जिंदल, विपिन गोयल, वीना गोयल,  सौरभ गुप्ता, कुसुम गुप्ता, हिमांशु बिंदल, महेंद्र सेठी, प्रेम कंदोई, रजनीश बांसल, रामअवतार हिसारिया, सुनील कुमार  पूर्व एमसी वार्ड नंबर नौ, पूर्व पार्षद सुमन शर्मा, दिल्ली के उद्योगपति राजन मनचंदा, डा. अंजनी गोयल, देव प्रकाश बांसल,  सूरज बांसल, नीलेश बांसल, अजय बांसल, भारत बांसल, अरूण बांसल, कृति बांसल आदि ने अलख निरंजन भवन में पहुंचकर महान कांडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी और गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा और परिजनों को ढांढस बंधाया।