logo

विजय सिंह दूसरी बार सब यूनिट प्रधान बने

सर्वसम्मति से चुने गए ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी
 
 
विजय सिंह दूसरी बार सब यूनिट प्रधान बने
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार सब अर्बन सब यूनिट सिरसा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, अविनाश चंद्र उप राज्य प्रधान, मदन लाल सर्कल सचिव, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान ने शिरकत की। विजय सिंह को दूसरी बार सब यूनिट प्रधान नियुक्त किया गया। विनोद कुमार सचिव, सतबीर कुंडू कैशियर, सुरेश कुमार एएलए वरिष्ठ उप प्रधान, महेश कुमार लाइनमैन लैब से सह सचिव, रामकुमार एएलएम उप प्रधान, दुर्गादास लाइनमैन वर्कशॉप से व पवन कुमार एएलएम को संगठन कर्ता चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार ने कर्मचारियों व जनता के हित में काम करने की शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करना, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए को लेकर बिजली मंत्री के साथ यूनियन के पदाधिकारियों की 10 अक्टूबर 2023 को दूसरे दौर की मीटिंग हुई थी और मानी हुई मांगों को जल्द से जल्द लागू किया जाने का बिजली मंत्री ने आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। बिजली मंत्री की वादा खिलाफी के विरोध में आगामी 23 जनवरी 2024 को सभी सर्किलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। 4 फरवरी 2024 को रोहतक में रैली की जाएगी। इस मौके पर प्रेम शर्मा, गुरलाल सिंह जेई, सोहनलाल जेई, करणी सिंह भाटी सीसी मेंबर, सुभाष चंद्र डबवाली, सीसी मेंबर जगदीश लांबा, राम प्यारा जेई, वरिष्ठ उप प्रधान यूनिट जोगिंदर सिंह, संदीप कुमार जेई, बलबीर सिंह जेई, गुलाब, सुरेश, मुकेश, परविंदर सिंह, धर्मवीर, वकील चंद सहित भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।