logo

विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा गांव पक्कां शहीदां, कुरंगावाली, मोहम्मदपुरिया, मेहनाखेड़ा, चौबुर्जा, अरनियांवाली, कालुआना व जंडवाला में पहुंची

 
विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा गांव पक्कां शहीदां, कुरंगावाली, मोहम्मदपुरिया, मेहनाखेड़ा, चौबुर्जा, अरनियांवाली, कालुआना व जंडवाला में पहुंची

सिरसा।विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा शुक्रवार को जिला के गांव पक्कां शहीदां, कुरंगावाली, मोहम्मदपुरिया, मेहनाखेड़ा, चौबुर्जा, अरनियांवाली, कालुआना व जंडवाला में पहुंची। गांव कालुआना व जंडवाला में हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, चौबुर्जा में हरियाणा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष डा. विनोद स्वामी, अरनियांवाली प्रदेश सचिव महिला मोर्चा निताशा राकेश सिहाग, गांव पक्कां शहीदां व कुरंगावाली में पूर्व विधायक बलकौर सिंह, गांव मोहम्मदपुरिया में चंद्रभान कामरा, मेहनाखेड़ा में मंडल महामंत्री धर्मपाल सहारण ने यात्रा का स्वागत किया।

विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा गांव पक्कां शहीदां, कुरंगावाली, मोहम्मदपुरिया, मेहनाखेड़ा, चौबुर्जा, अरनियांवाली, कालुआना व जंडवाला में पहुंची
हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि आजादी के 100वें वर्ष यानी वर्ष 2047 में 'आत्मनिर्भर और विकसितÓ देशों की सूची में शामिल होगा। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 'गारंटीÓ है। 'विकसित भारत संकल्प यात्राÓ भारत को 2047 तक 'आत्मनिर्भर और विकसितÓ राष्ट्र बनाने की मुहिम है। 'विकसित भारत संकल्प यात्राÓ देश के करोड़ों लोगों को सरकार की 'अंत्योदयÓ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है।

विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा गांव पक्कां शहीदां, कुरंगावाली, मोहम्मदपुरिया, मेहनाखेड़ा, चौबुर्जा, अरनियांवाली, कालुआना व जंडवाला में पहुंची
हरियाणा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष डा. विनोद स्वामी ने कहा कि 'आत्मनिर्भर एवं विकसितÓ भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब गरीब और वंचित भी विकास की मुख्यधारा में शामिल होंगे। देश की मोदी और प्रदेश की मनोहर सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि, उज्ज्वला योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से देश-प्रदेश के 'अंत्योदयÓ परिवारों को समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रही है।


प्रदेश सचिव महिला मोर्चा निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि 'विकसित भारत संकल्प यात्राÓ का एक उद्देश्य यह भी है कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का पात्र वंचित लोग लाभ उठा सकें। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भारत को 2047 तक 'आत्मनिर्भर एवं विकसितÓ राष्टï्र बनाने का संकल्प लेते हुए प्रतिज्ञा ली कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।


इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, निर्मल सिंह बसरा, मंडल अध्यक्ष पक्कां बलदेव सिंह, ठाकुर भवर सिंह राठौर, जगदीश दुशाद, मेहनाखेड़ा सरपंच सुमन धारीवाल, जसपाल, सरपंच मोहम्मदपुरिया जोगेंद्र सिंह, सरपंच पक्कां शहीदां बलबीर सिंह, सागर केहरवाला, हरीद्र सिंह रोड़ी, सतगुरु सिंह धारेवाला, सरपंच कुरंगावाली निर्मला रानी, प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह, नंबरदार कुलदीप सिह, पंच राजेंद्र सिंह, मक्खन सिंह ख्योवाली, भूपेश मेहता, जयवीर, सतवीर बेनिवाल, जगदीश, राज कुमार मित्तल, सरपंच कृष्ण खोत, बृजलाल, भागा राम, प्रवीण, मुखराम, मेनपाल सिहाग मौजूद रहे।