logo

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य बहुआयामी है : सांसद सुनीता दुग्गल

 गांव रोहण, भीमा, चक्कां, भुन्नां, अबूबशहर, सुकेराखेड़ा, झोरड़नाली, ढाणी 400, बकरियांवाली व रुपावास में पहुंची विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा
 
 
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य बहुआयामी है : सांसद सुनीता दुग्गल

सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन देश भर में एक साथ किया जा रहा है। ये यात्रा कारगर साबित हो रही है।
 Vikas Bharat Sankalp Yatra

सांसद सुनीता दुग्गल ने सोमवार को जिला के गांव ढाणी 400 में विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ का स्वागत किया। इनके अलावा यह यात्रा गांव रोहण, भीमा, चक्कां, भुन्नां, अबूबशहर, सुकेराखेड़ा, झोरड़नाली, ढाणी 400, बकरियांवाली व रुपावास में पहुंची। गांव रोहण व भीमां में पूर्व विधायक बलकौर सिंह, गांव चक्कां व भुन्नां में पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, गांव अबूबशहर व सुकेराखेड़ा में आदित्य देवीलाल, गांव झोरड़नाली में पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, बकरियांवाली में नीकु राम फौजी, रुपावास में सतबीर बेनिवाल ने यात्रा का स्वागत किया।
 Vikas Bharat Sankalp Yatra

सांसद दुग्गल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को लाभार्थियों के लिए सुनिश्चित करना है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को शत प्रतिशत मिलना चाहिए और कोई इससे छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य बहुआयामी है और जहां-जहां यात्रा से संबंधित कार्यक्रम हो रहा है वहां पर पात्र लाभार्थियों को उनके घर-द्वार पर ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस यात्रा में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब व पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।
 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया था कि जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे करे तब देश एक विकसित राष्ट्र होना चाहिए, श्रेष्ठ राष्ट्र होना चाहिए। सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री ने 'अंत्योदय' जैसी योजनाएं लागू कर प्रदेश के उन गरीब लोगों का कल्याण एवं उत्थान किया है जो समाज की स्ट्रीम लाइन से टूटे हुए व कटे हुए हैं। सरकार योजनाओं के सरलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
 

उन्होंने इस मौके पर सभी को भारत देश को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की शपथ दिलवाई। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया और स्वयं वहां बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस यात्रा के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाओं की लोगों को जानकारी दी।
 

इस मौके पर हरविंद्र सिंह रोड़ी, सरपंच मलड़ी अंग्रेज सिंह, सरपंच देसूखुर्द गुरमेल सिंह, नंबरदार रुलदु सिंह, सरपंच भीमा विरेंद्र सिंह, सरपंच अमर सिंह, बलदेव सिंह बेनिवाल, बुधराम शर्मा, ताराचंद, हरी सिंह, प्रवीण, गोतम झोरड़, सरपंच महंगा राम, महावीर गोदारा, महावीर बेनिवाल, कृष्ण चौहान, सरपंच भीम सिंह, पूर्व चेयरमैन शीशपाल कंबोज, मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, मेनपाल सिहाग, हरीष, अमित बेनिवाल, निर्मल सिंह बसरा, प्रगट सिंह खेरा, मक्खन सिंह ख्योवाली, जगवीर सिंह मान मौजूद रहे।