logo

वीरवार को सिरसा शहर में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: अमन चोपड़ा

 
v

सिरसा। विकसित भारत संकल्प यात्रा वीरवार से सिरसा में प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर डीएमसी कार्यालय में डीएमसी की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में ईओ अतर सिंह, लिा महामंत्री भाजपा अमन चोपड़ा, सुनील बामनिया सिरसा विधानसभा यात्रा के संयोजक नारायणपाल मंडल अध्यक्ष, सुनील बह मंडल अध्यक्ष, अंबर मेहता मंडल महामंत्री उपस्थित थे। यात्रा संबंधी जानकारी देते हुए अमन चोपड़ा ने बताया कि 11 जनवरी को सुबह 9 बज से 1 बजे तक वार्ड नंबर 2 व 3 में पुलिस लाइन में स्थित डीएवी स्कूल में यात्रा पहुंचेगी। वार्ड 4, 5, 7 व 8 में दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक राजकीय उच्च विद्यालय खैरपुर में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को वार्ड नंबर 9, 10, 11 व 14 के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कीर्तिनगर में यात्रा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 12, 13 व 15 की यात्रा महाराजा अग्रसैन स्कूल में दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी। वार्ड 6, 16, 17 व 18 की यात्रा 13 जनवरी को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक जनता भवन में होगी। इसी प्रकार वार्ड 19, 20, 21, 22, 23, 24 व 25 की यात्रा दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक श्री गौशाला में होगी। 28, 29 व वार्ड नंबर 30 की यात्रा 14 जनवरी को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक जीआरजी स्कूल में आयोजित की जाएगी। 26 व 27 वार्ड की यात्रा 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 5 बजे से सिविल अस्पताल में और वार्ड 1, 31 व 32 की यात्रा 15 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाएं।