logo

गांव ढाणी काहन सिंह, जीवन नगर, चकराइयां, चक साहिबा, शेरगढ, अलीकां, रघुआना, छतरियां, बरासरी, जोड़कियां में पहुंची विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा

 
गांव ढाणी काहन सिंह, जीवन नगर, चकराइयां, चक साहिबा, शेरगढ, अलीकां, रघुआना, छतरियां, बरासरी, जोड़कियां में पहुंची विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा

सिरसा। केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों के घर द्वार पर लाभ प्रदान करने के लिए विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा शुक्रवार को जिला के गांव ढाणी काहन सिंह, जीवन नगर, चकराइयां, चक साहिबा, शेरगढ, अलीकां, रघुआना, छतरियां, बरासरी, जोड़कियां पहुंची। गांव शेरगढ व अलीकां में सीओएसएएमबी के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य देवीलाल, ढाणी काहन सिंह व जीवन नगर में पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, चकराइयां में पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. राधेश्याम खुराणा, चक साहिबा में मंडल महामंत्री प्रकट सिंह खैरां, रघुआना व छतरियां में पूर्व विधायक बलकौर सिंह, बरासरी में वी. कामराज, जोड़कियां में नीकू राम फौजी ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम में अपने वाले पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें।

गांव ढाणी काहन सिंह, जीवन नगर, चकराइयां, चक साहिबा, शेरगढ, अलीकां, रघुआना, छतरियां, बरासरी, जोड़कियां में पहुंची विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा
सीओएसएएमबी के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी विजन के साथ देश व प्रदेश दिन-दोगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है कि समाज का अंतिम व वंचित व्यक्ति खुशहाल बने, जिसको पूरा करने के लिए वे लगातार लोगों के हक में ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से गरीब व पिछड़े लाभार्थी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। सरकार का मानना है कि अंतिम व वंचित व्यक्ति के विकास के बिना 'आत्मनिर्भर व विकसित' भारत की कल्पना संभव नहीं। देश तभी 'आत्मनिर्भर व विकसित' बनेगा जब इसके नागरिक 'आत्मनिर्भर व विकसित' होंगे। सरकार समाज के अंतिम व वंचित वर्ग को विकास में बराबर का भागीदार बना रही है।
गांव ढाणी काहन सिंह, जीवन नगर, चकराइयां, चक साहिबा, शेरगढ, अलीकां, रघुआना, छतरियां, बरासरी, जोड़कियां में पहुंची विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा

ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉलों पर पहुंच कर ली योजनाओं की जानकारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद' के दौरान मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रश्रोतरी प्रतियोगिता हुई, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। 'विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद' कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।

 

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, वरिष्ठï भाजपा नेता पदम जैन, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह बसरा, महिला मंडल अध्यक्ष संतोष रानी, सरपंच चकराइयां नेहा पोपली, सरपंच चक साहिबा गुरचरण सिंह, रानियां उपाध्यक्ष सुखपाल शर्मा, सरपंच जीवन नगर सिमरजीत कौर, ढाणी काहन सिंह के सरपंच दीलशाद अली, पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह, गुरतेज सिंह, छिंदर सिंह, विनोद, राज कुमार, महावीर गोदारा, सरपंच संतलाल, कृष्ण चौहान, सतगुरु धारीवाल, जयवीर, सतबीर मौजूद रहे।