logo

डा.केवी सिंह का जन्मदिन मनाते हुए विशाल वर्मा व अन्य कार्यकत्र्ता

 
डा.केवी सिंह का जन्मदिन मनाते हुए विशाल वर्मा व अन्य कार्यकत्र्ता

रानियां। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. केवी सिंह जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा व पार्टी कार्यकत्र्ताओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशाल वर्मा ने अपने परिवार सहित शामिल होते हुए डा. केवी सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे केक कटवाया। विशाल वर्मा ने कहा कि हरियाणा अभिभावक तुल्य डा. केवी सिंह ने हमेशा उच्च आदर्शो को लेकर राजनीति की है। डा. केवी सिंह के मन में इंसानियत व सेवा का जज्बा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व ओएसडी रहते हुए डा. केवी सिंह ने जनमानस के काम किए हैं।

तभी तो आज भी लोग उनके कार्यकाल को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में डा. केवी सिंह का  अपना रुतबा है। पार्टी के कर्र्मठ सिपाही के रुप में काम करते हुए उसे सिरसा जिला में मजबूती देने का काम किया है। वर्मा ने कहा कि आने वाला समय हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस का है। सिरसा जिला में भी कांग्रेस मजबूत है। विधानसभा चुनाव में जिला की सभी पांचों सीटे कांग्रेस पार्टी जीतने का काम करेगी। भाजपा और इनैलो का सिरसा जिला से सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की बुरी तरह से हार होगी और इनैलो का खाता भी नहीं खुल पाएगा। उपस्थित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने भी डा. केवी सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके राम सिंह कागदाना, गजानंद सोनी, मास्टर दलीप सिंह,भोला सिंह सरपंच, बृजलाल घोड़ेला, कश्मीर कंबोज, कश्मीर भुट्टो, शंकर करड़वाल, मुकेश मेहता सहित अन्य उपस्थित थे।