logo

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कुरुक्षेत्र रवाना

 
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कुरुक्षेत्र रवाना

सिरसा, 12 जनवरी। कुरुक्षेत्र में हो रहे स्वामी विवेकानंद युवा महासम्मेलन के लिए आज सुबह सवेरे भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग के नेतृत्व में बसों में सवार होकर युवा रवाना हुए। सामान्यत: कडक़ती ठंड में बिस्तर से उठने का मन नहीं करता, लेकिन सुबह-सवेरे के समय भाजपा की ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्रीमती निताशा राकेश सिहाग के नेतृत्व में बसों में सवार होकर युवा गंतव्य के लिए रवाना हुए। इन युवाओं का जोश, उत्साह व उमंग वाकई काबिले तारीफ था।


निताशा सिहाग ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए उत्साहित किया और कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं का नेतृत्व किया था और विदेशों में भारतीय संस्कारों की ताकत का परिचय करवाया था। स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों के कारण ही आज हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में अदब से लिया जाता है।