logo

आंत स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ', आहार में सेब, दही व चिया सीड्स शामिल करना आपके लिए लाभकारी

 
आंत स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ', आहार में सेब, दही व चिया सीड्स शामिल करना आपके लिए लाभकारी

Mhara Hariyana News, New Delhi : पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट और आंतों की सेहत का ठीक रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को आहार में पौष्टिकता से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए, शरीर को स्वस्थ रखने और आंतों की समस्याओं को ठीक करने में इसके लाभ हैं। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि फाइबर युक्त चीजों को आहार में शामिल करके आंतों की सेहत में सुधार किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि आंत के स्वास्थ्य को सुधारने में आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फाइबर, साबुत अनाज, फल, सब्जियां और प्रोबायोटिक्स (दही या साउरक्रोट जैसेकिण्वित खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया) से भरपूर आहार का सेवन करके स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है। फाइबर का सेवन पाचन को ठीक रखने और मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है और कब्ज को रोकता है।

सेब खाने की बनाइए आदत
आपने भी कहावत सुनी होगी, 'एन एपल अ डे कीप डॉक्टर्स अवे' यानी आहार में सेब को शामिल करके स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है। सेब में पेक्टिन नामक प्राकृतिक लैक्सेटिव होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है। सेब में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होती है जो कि बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में सहायक है। हृदय की सेहत में सुधार करने और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति में इसके लाभ हैं।

चिया सीड्स हैं लाभकारी
चिया सीड्स फाइबर का बेहतर स्रोत हैं जो पानी को अवशोषित कर सकते हैं और एक जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं जो मल त्याग को बढ़ावा देने में आपके लिए लाभकारी है। चिया सीड्स का नियमित सेवन आंतों को स्वस्थ रखने और कब्ज जैसी समस्याओं के जोखिमों को कम करने में आपके लिए काफी फायदेमंद है। इसे आहार का हिस्सा बनाकर आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जरूर करिए दही का सेवन 
दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और आंतों को स्वास्थ रखने नें आपके लिए मददगार है। अपच जैसी पेट की समस्याओं से बचाव और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए दही को आहार का हिस्सा बनाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।