logo

आपकी आंखों-कानों में ऐसी दिक्कतें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का हो सकती हैं संकेत, अनदेखा न करें

 
आपकी आंखों-कानों में ऐसी दिक्कतें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का हो सकती हैं संकेत, अनदेखा न करें

Mhara Hariyana News, New Delhi : cholesterol और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा, हाई cholesterol को हृदय रोगों का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं cholesterol हमारे शरीर के लिए आवश्यक भी होता है। 

cholesterol, हमारे रक्त में पाया जाने वाला एक मोमनुमा पदार्थ होता है, ये स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक माना जाता है। हालांकि life style और आहार में गड़बड़ी जैसी कुछ स्थितियां रक्त में बैड cholesterol की मात्रा को बढ़ाने वाली हो सकती है, जो खतरनाक हो सकती है।

cholesterol का स्तर बढ़ने के कारण ये आपकी रक्त वाहिकाओं में जमा होने लगता है जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार और दिनचर्या को ऐसा रखना चाहिए जो cholesterol के स्तर को कंट्रोल में रखे। इसके अलावा नियमित जांच और इसके लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि cholesterol बढ़ने की स्थिति में शरीर में इसके किस तरह के लक्षण दिख सकते हैं?

हाई cholesterol के क्या होते हैं संकेत?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, cholesterol बढ़ने की स्थिति में शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं नजर आता है, पर अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो गंभीर समस्याओं का जोखिम हो सकता है।  हाई cholesterol की समस्या का पता लगाने के लिए इसकी जांच जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर के कुछ अंगों में होने वाली समस्याएं भी cholesterol बढ़ने का एक संकेत हो सकती हैं, जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। आइए ऐसी ही कुछ स्थितियों के बारे में जानते हैं।

कानों में होती हैं इस तरह की दिक्कतें
क्या आप जानते हैं कि कानों में होने वाली कुछ समस्याओं के आधार पर भी आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके ब्लड में cholesterol की मात्रा बढ़ तो नहीं रही है? अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि  रक्तप्रवाह में हाई cholesterol या ट्राइग्लिसराइड का स्तर आपके कानों में समस्याएं पैदा कर सकता है, इसके कारण कई लोगों में टिनिटस, सुनाई न देने में समस्या या चक्कर आने जैसी दिक्कतें देखी गई हैं। अगर आपको भी इस तरह की दिक्कतें हैं तो इसपर गंभीरता से ध्यान दें।

आंखों में होते हैं ये लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई cholesterol की समस्या कानों के साथ-साथ आपके आंखों को भी प्रभावित करने वाली हो सकती है। हाई cholesterol वाले ज्यादातर लोगों में जैंथेल्मा की दिक्कत विकसित होती देखी गई है। जैंथेल्मा, आंखों के आसपास या नाक के पास सपाट या कुछ हद तक उभरा हुआ पीला हिस्सा होता है। 
वैसे तो यह आपकी दृष्टि को प्रभावित नहीं करती है, पर इस तरह के लक्षणों पर ध्यान देकर cholesterol की समस्या का पता लगाया जा सकता है।

cholesterol को रखें कंट्रोल
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को cholesterol को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इसके लिए आहार और life style में कुछ बदलावों से लाभ पाया जा सकता है। सबसे जरूरी है कि आप सेचुरेटेड फैट्स वाली चीजों का सेवन कम कर दें। 

मुख्य रूप से रेड मीट और फुल फैट वाले डेयरी उत्पादों में इसकी अधिकता होती है। ट्रांस फैट का अधिक सेवन भी आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

cholesterol को कंट्रोल में रखने के लिए आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड और घुलनशील फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करना भी आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।