logo

Bareilly से हटाए गए SSP के आठ साल में 18 तबादले, ATS और GRP में भी दे चुके हैं सेवाएं

 
Bareilly से हटाए गए SSP के आठ साल में 18 तबादले, ATS और GRP में भी दे चुके हैं सेवाएं

Mhara Hariyana News, Lucknow
Bareilly में गैर परंपरागत रूट से Kanwar निकालने के लिए बवाल कर रहे Kanwariyas पर लाठीचार्ज के बाद हटाए गए SSP Parbhakar चौधरी को पहले भी तमाम तबादलों का सामना करना पड़ा है। बीते आठ साल में Parbhakar का 18 बार तबादला हो चुका है। हालांकि कई बार जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर सरकार ने उनको हालात संभालने के लिए भेजा।

बीते आठ साल में हुए Parbhakar चौधरी के तबादलों पर नजर डालें तो जनवरी 2015 मे उनको ललितपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दिसंबर में उनको इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया, जहां करीब दो महीने रहने के बाद देवरिया का एसपी बना दिया गया। सात महीने बाद बलिया भेजा गया, लेकिन दो महीने ही टिक पाए।  

इसके बाद छह महीने के लिए कानपुर देहात का SP बना दिया गया। मई 2017 में एटीएस में तैनाती की गई, जिसके बाद सितंबर मे बिजनौर भेज दिया गया। छह महीने बाद उनको मथुरा की कमान सौंपी गई, लेकिन तीन महीने बाद ही Sitapur जैसे छोटे जिले में भेज दिया गया। दिसंबर 2018 में बुलंदशहर में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर उनको तत्काल मोर्चा संभालने के लिए भेजा गया। हालांकि दो महीने बाद ही उनको GRP लखनऊ भेज दिया गया। 

छह महीने बाद सोनभद्र में हालात बिगड़ने पर फिर Parbhakar को कमान सौंपी गई। दो माह बाद उनको वाराणसी का SSP बना दिया गया। नौ महीने बाद Meerut का SSP बना दिया गया। एक साल बाद उनको आगरा की जिम्मेदारी दी गई। नवंबर 2022 में पीएसी में तैनात करने के चार महीने बाद उनको Bareilly भेजा गया था।