logo

रात को घर के बाहर सो रहे कुत्ते पर तेंदुए का अटैक, चेन तोड़कर उठा ले गया

 
रात को घर के बाहर सो रहे कुत्ते पर तेंदुए का अटैक, चेन तोड़कर उठा ले गया
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Pune
पुणे में घर के बाहर बंधे पालतू कुत्ते तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। घटना रात हिंजेवाड़ी आईटी पार्क के पास की है, इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक कुत्ता घर के बाहर जंजीर में बंधा सो रहा था। अचानक तेंदुआ आया, उसने आसपास देखा कोई उसे देख तो नहीं रहा, फिर धीरे से कुत्ते के पास आया और उसे झपट लिया। कुत्ते और तेंदुए के बीच संघर्ष भी हुआ। 
इस बीच कुत्ते ने खुद को तेंदुए से छुड़ाने की भी कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने उसे गर्दन से पकड़कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुए ने बंधे हुए कुत्ते को खींचा, जिससे गले की चेन टूट गई और फिर कुत्ते को वहां से ले गया।

तीन साल से घर से बाहर निकलने पर डरते हैं लोग
पालतू कुत्ता हिंजेवाड़ी आईटी पार्क के पास नेरे गांव में रहने वाले संभाजी जाधव का था। लोगों का आरोप है कि तेंदुओं के हमले आए दिन होते रहते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

तीन साल से ज्यादा समय से नेरे, जाम्बे और कसरसाई गांवों के पड़ोस में तेंदुए देखे जाने की जानकारी सामने आ रही है। इसके कारण लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, कहीं जाने में भी उन्हें डर लगता है।

घटना दो- तेंदुए पर हमला कर साथी कुत्ते को बचाया
अजमेर के ब्यावर में कुछ दिन पहले तेंदुआ ने कुत्ते पर हमला कर दिया। उसने जैसे ही उसे दबोचा, पीछे से कुत्ते का साथी भौंकता हुआ आ गया। उसने तेंदुए पर पीछे से हमला बोल दिया। 
मौके की नजाकत देखते हुए तेंदुए ने समझदारी दिखाई और कुत्ते को छोड़ दिया। इसके बाद दोनों कुत्ते उस पर हमले के मूड में आ गए। तेंदुआ वहां से भाग निकला। 

ब्यावर के सेंदड़ा रोड स्थित सराधना रीको क्षेत्र की दो अलग-अलग फैक्ट्रियों के सीसीटीवी में 2 घटनाएं कैद हुई हैं। दोनों घटनाएं 30 मिनट के अंदर हुई हैं। 
इसके बाद रीको क्षेत्र सहित आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल है। औद्योगिक क्षेत्र के लोगों ने बताया- हर महीने तेंदुआ इस क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। 
उनका कहना है कि रोजाना रात में तेंदुआ सेंदड़ा क्षेत्र की पहाड़ियों में घूम रहा है। इस क्षेत्र में गाय और कुत्ते काफी संख्या में हैं। यही वजह है कि तेंदुआ शिकार के चक्कर में इन इलाकों में घूम रहा है।