logo

निज्जर हत्या: रिपोर्ट से खुलासा, कनाडा ने अमेरिका समेत कई देशों से की थी भारत की निंदा करने की मांग

 
निज्जर हत्या: रिपोर्ट से खुलासा, कनाडा ने अमेरिका समेत कई देशों से की थी भारत की निंदा करने की मांग

Mhara Hariyana News, Otava : Canada और भारत के बीच Hardeep Singh निज्जर की हत्या को लेकर मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच, एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बताया गया है कि पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए आरोपों से कुछ सप्ताह पहले Canada के अधिकारियों ने America सहित कई सहयोगियों से निज्जर की हत्या की सार्वजनिक निंदा करने की मांग की थी। हालांकि, सभी देशों ने इससे इनकार कर दिया था। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह Biden प्रशासन और उसके सहयोगियों के सामने आने वाली राजनयिक चुनौतियों पर प्रकाश डालता है क्योंकि ये भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू
गौरतलब है, Canada और भारत के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो चुका है। Canadain PM Trudo ने आरोप लगाया है कि Hardeep Singh निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है। इसपर भारत सरकार ने भी पलटवार किया है। उन्होंने सभी बयानों को बेतुके बताया है। 

पिछले साल प्रत्यर्पण की मांग
अमेरिकी की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली में सिंतबर में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन से कुछ हफ्तों पहले पांच देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चर्चा हुई थी। हालांकि, इस चर्चा के बारे में कोई सार्वजनिक उल्लेख नहीं किया गया था। 

वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि निज्जर को 2020 में भारत की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था और उस पर पंजाब में हमलों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था। भारत ने 2022 में उसके प्रत्यर्पण की मांग की थी।

तनाव बढ़ता जा रहा
आगे बताया गया कि भारत Canada, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य America जैसे देशों पर खालिस्तान आंदोलन पर कार्रवाई करने के लिए दबाव डाल रहा था, जहां महत्वपूर्ण सिख समुदाय हैं। लंदन और Canada में लगातार Khalistani समर्थक प्रदर्शन होते रहते हैं। इसी से तनाव बढ़ता जा रहा है। यह कूटनीतिक विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिमी देश प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचना करने से बचते हुए भारत के साथ अपनी भू-राजनीतिक और व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं। 

पश्चिमी सरकारों के सामने दुविधा
वहीं, दक्षिण एशिया के विश्लेषक माइकल कुगेलमैन ने पश्चिमी सरकारों के सामने आने वाली दुविधा की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सरकार ने Canada को एक सहयोगी के रूप में स्वीकार किया, लेकिन एक प्रमुख रणनीतिक भागीदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को भी महत्व दिया है।

Canada की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि ट्रूडो ने राष्ट्रपति Biden और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के समक्ष आरोपों को उठाया है। इसके जवाब में America ने चिंता व्यक्त की और Canada की जांच और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के महत्व पर जोर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत के साथ यह मुद्दा उठाया था। इस विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा होने की उम्मीद है।