logo

चीता प्रोजेक्ट का एक साल, नन्हें शावक पर टिका भारत में चीतों का फ्यूचर

 
चीता प्रोजेक्ट का एक साल, नन्हें शावक पर टिका भारत में चीतों का फ्यूचर

Mhara Hariyana News, Bhopal : 
Cheetah प्रोजेक्ट को रविवार को पूरा एक साल हो जाएगा। गत वर्ष 2022 में आज ही के दिन 17 सितंबर को namibia से चीते भारत ले गए थे, जिन्हें PM नरेंद्र Modi ने कूनो National Park में रिलीज किया था। इसी तारतम्य में Cheetah प्रोजेक्ट की पहली सालगिरह पर केंद्रीय वन मंत्रालय और एमपी वन विभाग की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम कूनो में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम डीजी फॉरेस्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर एक bike रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं, इस अवसर पर Cheetah प्रोजेक्ट की एक साल की पूरी जर्नी पर मूवी दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि कुल 20 चीते लाए गए थे।

नन्हें शावक से रहेगी उम्मीद
27 मार्च को जन्मे Cheetah शावक से अब सभी की उम्मीदें हैं। ये पहला भारतीय Cheetah है, जिसने भारत की जमीं पर ही जन्म लिया है। ये मादा Cheetah छह महीने का हो गया है, जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इसका वजन ढाई किलो है। इस Cheetah शावक की मां ने कुल चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई थी, सिर्फ एक यही अब जिंदा है।

दूसरा बैच भी जल्द आएगा
चीतों का अगला बैच दक्षिण अफ्रीका से लाया जाएगा। इन्हें मध्यप्रदेश के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में रखा जाएगा, जो साल के अंत तक इनके स्वागत करने के लिए तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही नोरादेही में भी चीतों को रखने की तैयारी है।

कुछ ऐसा रहा Cheetah प्रोजेक्ट
17 सितंबर 2022 को PM नरेंद्र Modi ने namibia दक्षिण अफ्रीका से लाए गए आठ चीतों को कूनो National Park में बनाए गए बाड़े में छोड़ा था। दक्षिण अफ्रीका से बारह चीतों की एक खेप 18 फरवरी 2023 को लाई गई थी।