logo

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा , राहुल के साथ चल रहे गहलोत-पायलट

पहला दिन, ढाई घंटे में 10 किलोमीटर और ढाबे पर टी ब्रेक; आज कुल 34KM का सफर
 
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा , राहुल के साथ चल रहे गहलोत-पायलट
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में एंट्री कर चुकी है। सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चल रहे हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्‌र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़कर पैदल मार्च कर रहे हैं। अब तक ढाई घंटे से अधिक का समय हो चुका है और यात्रा 10-12 किलोमीटर चल चुकी है।

पहले दिन शुरुआती करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके।

राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन राजस्थान में अब स्पीड बढ़ाई जा रही है। यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिख रहे हैं। गहलोत-पायलट, दोनों के समर्थक पैदल चल रहे हैं।

यात्रा से जुड़े 5 बड़े अपडेट

  • यात्रा सुबह करीब 6:11 मिनट पर झालरापटन से शुरू हुई। सीएम गहलोत, पूर्व सीएम सचिन पायलट सहित कई मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के पैदल चल रहे हैं।
  • भारत जोड़ो से सुबह-सुबह राजस्थान की बहादुर बेटी देविका भी जुड़ीं। राहुल ने उनसे बात की। देविका ने कहा- राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। देविका पाली की रहने वाली हैं और मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद रही हैं।
  • राहुल गांधी का काफिला तकरीबन 7 बजकर 47 मिनट पर झालरापाटन में रायपुर फाटक के पास एक ढाबे पर रुका। यहां लगभग 25 मिनट का टी ब्रेक लिया गया और 8:15 बजे यात्रा आगे बढ़ गई।
  • 10 बजे बालीबोरड़ा चौराहा पहुंचेगी। दोपहर 3:30 बजे नाहरड़ील और शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा कें नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
  • राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज चुनिंदा किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान ही हमेशा की तरह इनसे बातचीत होगी। वहीं, यात्रा के दौरान किसानों और आम लोगों से भी बात करेंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। राहुल गांधी किसानों और आम लोगों की समस्याओं को यात्रा के दौरान उठाते रहे हैं।