Jind में AAP की Trianga Yatra: 950 मीटर पैदल चलेंगे Kejriwal और भगवंत मान, पंजाब से भी पहुंच रहे लोग

Mhara Hariyana News, Rohtak (Haryana)
हरियाणा में Aam Aadmi Party बांगर की धरती Jind से अपने 2024 के चुनावों को लेकर बिगुल बजाएगी। जिसके लिए Aam Aadmi Party Jind में पैदल Trianga Yatra निकालेगी। Aap ने Trianga Yatra को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। Trianga Yatra के नाम से इस कार्यक्रम में Aap के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शिरकत करेंगे।
Aap शाम को 3:00 Jind शहर में Road शो करेगी
Jind में दोपहर बाद तीन बजे शुरू हाेने वाली Aap की Trianga Yatra केवल 950 मीटर की दूरी तय करेगी। इस पूरे Road को Aap नेताओं ने झंडों, होर्डिंग्स से पाट दिया है। चाराें तरफ अरविंद Kejriwal व भगवंत मान के ही चेहरे नजर आ रहे हैं। काफी पार्टी नेता पंजाब से भी यहां पहुंच चुके हैं। पूरी तरह से टीमों का गठन किया जा रहा है।
Jind से Aap की चुनाव को लेकर यह पहली शुरुआत होगी
शाहाबाद मारकंडा से पहुंचे Aap नेता रमनदीप सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी नेता यहां रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि एक दायरा बनाया जाएगा, जिसमें केवल नेता लोग होंगे, उसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करना चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की सुरक्षा का जिम्मा उनके सिक्योरिटी गार्ड पर रहेगा।
उसमें किसी भी नेता को घुसने का प्रयास नहीं करना है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इसके अलावा पैदल-पैदल दोनों मुख्यमंत्रियों से कुछ दूरी बनाए रखना है। जिस गति से मुख्यमंत्री चलेंगे, उसी गति से नेताओं व कार्यकर्ताओं को चलना होगा, ताकि Yatra में कोई व्यवधान नहीं आ पाए।