logo

कर्नाटक के बाद MP में Congress के लिए कमाल दिखाने आए शिवकुमार, Mahakaal की भस्मारती में हुए शामिल

 
कर्नाटक के बाद MP में Congress के लिए कमाल दिखाने आए शिवकुमार, Mahakaal की भस्मारती में हुए शामिल

Mhara Hariyana News, Ujjain
कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK Shiv Kumar रविवार सुबह बाबा Mahakaal का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा Mahakaal का पूजन अर्चन किया।
 
Mahakaal मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू और पंडित महेश पुजारी द्वारा कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK Shiv Kumar द्वारा गर्भगृह में पूजन अर्चन करवाया गया। जिसके बाद उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

इसके पूर्व निर्धारित समय पर भस्मआरती करने पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम DK Shiv Kumar ने बाबा Mahakaal की भस्मआरती में पूरे समय शामिल होकर, दिव्य और भव्य भस्मारती का धर्म लाभ अर्जित किया। भस्मआरती के दौरान उनके साथ विधायक महेश परमार, विधायक जीतू पटवारी, शहर Congress अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला Congress अध्यक्ष कमल पटेल भी मौजूद थे।

मां पीतांबरा के दर्शन भी किए
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री DK Shiv Kumar शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से दतिया पहुंचे थे। इस दौरान हेलीपैड पर Congress कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे पीताम्बरा पीठ पहुंचे और मां पीताम्बरा के दर्शन किए। उन्होंने यहां विशेष पूजा की और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

DK Shiv Kumar के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था। Congress के कार्यकर्ता, पदाधिकारी कई वरिष्ठ नेता उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर मां धूमावति के दरबार में भी माथा टेका। इस दौरान प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।