logo

Sucide करने वाले बर्खास्त conductor के परिवार से मिले Akhilesh Yadav, बोले-भाजपाई बीमार नहीं समझदार बनें

 
Sucide करने वाले बर्खास्त conductor के परिवार से मिले Akhilesh Yadav, बोले-भाजपाई बीमार नहीं समझदार बनें

Mhara Hariyana News, Mainpuri

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक बर्खास्त conductor Mohit Yadav ने ट्रेन के आगे कूदकर Sucide कर ली थी। उसके परिवार के लोगों ने सैफई जाकर सपा मुखिया Akhilesh Yadav से मुलाकात की। इस पर अखिलेश ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उनके साथ कानूनी लड़ाई में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। 

मृतक के भाई Rohit, Manoj Kumar, wife Rinki, son Shivansh, mother Sushma Devi, father Rajendra Singh. गुरुवार की सुबह सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने सपा मुखिया Akhilesh Yadav से मुलाकात करके बेटे की Sucide की बात बताई। इस पर सपा मुखिया ने उन्हें सांत्वना दिया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक, एमएलसी मुकुल यादव, नगर पंचायत केरल के अध्यक्ष अब्दुल नईम भी साथ रहे।

Akhilesh Yadav ने ट्विटर (एक्स) पर मैसेज लिखते हुए कहा कि, 'उप्र परिवहन से निलंबन के सदमे के कारण Sucide करने पर मजबूर हुए स्व. Mohit Yadav के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा। हर हालात में उनके साथ खड़े रहने व हर तरह से मदद करने का सच्चा आश्वासन दिया'। 

उन्होंने आगे लिखा कि, 'इस बारे में बस इतना और कहना है कि भाजपा के नेता, उसके कार्यकर्ता, समर्थक और मतदाता इतना बताएं कि क्या ये सब जायज है। इतनी घृणा दिलों में रखने से भाजपाई क्या खुद को बीमार नहीं कर रहे हैं। 
अगर किसी के दुख से भाजपाइयों को सुख मिल रहा है, तो ये आदत एक दिन भाजपाइयों को अपनों से भी दूर कर देगी। 'भाजपाई बीमार न बनें, समझदार बनें'!