logo

अखिलेश यादव की टिप्पणी, भाजपा की रणनीति, वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ

 
अखिलेश यादव की टिप्पणी, भाजपा की रणनीति, वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Lucknow
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नौ साल केंद्र में और छह साल यूपी में सत्ता में रहने के बाद भी जनहित में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे गिनाया जा सके। भाजपा की रणनीति मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की रही है।
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ, भाजपा की यही रणनीति है। केंद्र में नौ साल और उत्तर प्रदेश में छह साल से सत्तासीन भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा जनहित का काम नहीं किया, जिसे वह गिना सके।
    सपा अध्यक्ष ने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज दोनों चरम पर है। एमएसपी पर खरीद का सिर्फ नाटक हो रहा है। बिचौलियों और बड़ी कंपनियों ने खूब लूट की।

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसलों की नुकसान का सरकार मुआवजा तक नहीं दे पाई और न कोई मदद की। शहर में व्यापारी और आम जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है।

भाजपा चुनाव में अपनी हार को देखकर अपनी षड्यंत्रकारी चालों के जरिए लोगों का ध्यान भटका कर एक बार फिर मतदाताओं को भ्रमित करना चाहती है। पर, जनता सतर्क और सावधान है। वह भाजपा के हर षड्यंत्र का जवाब देगी। नगर निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

जानवरों के हमले में हुई मौतों का मुआवजा तक मिला
सपा मुखिया ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की घोषणा सरकार ने की थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आवारा पशु और छुट्टा जानवरों से हर दिन लोगों की मौत हो रही है।

यह सरकार न तो किसानों की फसलों की सुरक्षा कर पाई और न ही उनके जान की। जानवरों के हमले में हुई मौतों से किसी को मुआवजा तक नहीं मिला।

ध्यान भटकाकर फिर मतदाताओं को भ्रमित
अखिलेश ने कहा कि भाजपा षड्यंत्रकारी चालों के जरिए लोगों का ध्यान भटकाकर फिर मतदाताओं को भ्रमित करना चाहती है, किंतु इस बार प्रदेश की जनता सतर्क और सावधान है। वह भाजपा के हर षड्यंत्र का करारा जवाब देगी। निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।