logo

प्रेमचंद और उसके चार साथियों के मकान पर चलेगा बाबा का बुलडोजर, आखिरी रोड़ा भी खत्म

 
प्रेमचंद और उसके चार साथियों के मकान पर चलेगा बाबा का बुलडोजर, आखिरी रोड़ा भी खत्म

Mhara Hariyana News, Deoria : 
फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में mass murder में नामजद Prem Yadav समेत पांच आरोपियों के घर पर शुक्रवार की शाम प्रशासन ने सरकारी जमीन से बेदखली का नोटिस चस्पा करा दिया। नोटिस के माध्यम से आरोपियों पर जुर्माना लगाने के साथ ही जवाब देने के लिए एक दिन यानी शनिवार तक की मोहलत दी गई है। 

कहा गया है कि तय अवधि में सरकारी जमीन खाली नहीं की तो प्रशासन का बुलडोजर चल जाएगा। नोटिस चस्पा होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। सरकारी जमीन पर मकान बनवाने के मामले में Prem Yadav पर 31 हजार और चार अन्य आरोपियों पर 39 हजार का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि शनिवार तक जमा करनी है।

दरअसल, लेखपाल ने रिपोर्ट दी है कि इन आरोपियों ने सरकारी जमीन पर मकान बनवा लिया है। इसके बाद तहसीलदार कोर्ट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य Prem Yadav के पिता समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 67 एक के तहत केस चलाया गया। नोटिस चस्पा होने के बाद अब कभी भी इन पांचों मकानों पर बुलडोजर चल सकता है।

लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार, फतेहपुर गांव के अभयपुर टोले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य Prem Yadav के पिता रामभवन यादव, परमहंस यादव समेत पांच लोगों के मकान सरकारी जमीन पर बने हैं। इसमें वन विभाग और एक इंटर कॉलेज की जमीन शामिल है। 

mass murder के बाद बाद जांच में यह जानकारी मिली तो प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। शुक्रवार को सरकारी जमीन से बेदखली की कार्रवाई शुरू होते ही गांव के लोग सकते में आ गए। शाम को तहसील के कर्मचारियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य Prem Yadav के पिता रामभवन यादव, परमहंस यादव, गोरख यादव समेत पांच लोगों के मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया।

बुलडोजर की राह से रोड़ा हटा
फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में mass murder में नामजद प्रेम सहित अन्य आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई चार अक्तूबर को ही होनी थी, पर कानूनी पेच के कारण मामला टल गया था। धारा 67 के तहत आरोपियों को नोटिस नहीं दिया गया था। इसके कारण बुलडोजर को लौटना पड़ा। इस प्रक्रिया को अब पूरा कर लिया गया है। अब बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। संवाद
 
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, स्कूली बच्चे परिवार के साथ घरों में कैद
फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में mass murder के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बुधवार की रात कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों के सगे-संबंधी भी सहमे हुए हैं। 

गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। गांव में हर आने-जाने वाले का रिकॉर्ड पुलिस तैयार कर रही है। वहीं, पुलिस की पहरेदारी से गांव में अन्य ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को भी गांव के अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं गए। गांव के हर मोड़ पर पुलिस के पहरे और आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई की आशंका से ग्रामीण सहमे हैं। वह किसी बवाल की आशंका को देखते हुए पाल्यों को घरों से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। गांव में स्कूल बस भी नहीं पहुंच रही है।

घटना में एक पक्ष के 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों में से पुलिस अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सात नामजद सहित 50 अज्ञात की तलाश तेजी से की जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य Prem Yadav के परिजनों से मिलने वालों पर पुलिस की निगाह बनी हुई है। महिलाएं गांव में आने-जाने वाले अधिकारियों की गाड़ी पर टकटकी लगाए देख रही हैं।
 
Prem Yadav के परिवार से मिले सपाई
फतेहपुर mass murder के चौथे दिन बृहस्पतिवार को कई सपा नेता अभयपुरा जाकर मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य Prem Yadav के परिवार से मिले। उन्होंने मृतक की पत्नी और बच्चों को ढांढस बंधाया और सरकार से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। सपा के नेता प्रेम के परिवार से मिलने के बाद घटना स्थल लेड़हा स्थित दूसरे पक्ष के घर पर भी गए।
 
सुबह 11 बजे सपा नेता, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, प्रदीप यादव अभयपुरा पहुंच कर Prem Yadav की पत्नी और उनके बच्चों से शोक संवेदना प्रकट किए। वह सत्यप्रकाश दूबे के घर पर भी गए। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। 
घटना के पीछे पुलिस प्रशासन की लापरवाही साफ दिख रही है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। दिन में एक बजे सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, अवनीश यादव, सिकंदर यादव, रामवृक्ष राजभ, रामकेवल यादव अभयपुर पहुंच कर Prem Yadav की पत्नी शीला से मिलकर संवेदना व्यक्त किए।