logo

हरियाणा की बड़ी खबर, इस्तीफे के बाद मनोहर लाल यहां से लड़ंगे सांसद पद के लिए चुनाव

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को इस लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा 
 
s

सिरसा। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही मोदी के 400 सीटों के टारगेट को हासिल करने के लिए भाजपा पूरी तरह एक्शन में आ चुकी है। मंगलवार को हरियाणा में भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार भंग करने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 
 
उनकी जगह नायब सिंह सैनी को प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालने का मौका दिया गया। बुधवार को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत साबित किया। देर शाम को भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से अभी छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। 
इनमें अंबाला सीट से श्रीमती बंतो कटारिया को मैदान में उतारा गया है। वहीं सिरसा सीट से अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाया गया है। करनाल सीट से मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा गया है। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से चौ. धर्मवीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह तथा फरीदाबाद से कृष्णपाल गुज्जर को मैदान में उतारा गया है। इन छह सीटों में से तीन सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही मौका दिया गया है। 
अंबाला सीट से दिवंगत सांसद रतन लाल कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सिरसा सीट से अशोक तंवर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अशोक तंवर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप से सिरसा से सांसद रह चुके हैं। इसके बाद वे कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में भी शामिल हुए थे।