logo

भाजपा जजपा गठबंधन सरकार ने नौकरियां देने के बहाने युवाओं को बरगलाने का काम किया

हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सेल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा ने किया गांवों का दौरा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
 
d
रानियां। हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सेल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा ने कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन सरकार ने नौकरियां देने के बहाने युवाओं को बरगलाने का काम किया है। बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरी देने का दम भरने वाली इस सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। यह बात विशाल वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत रानियां हलके के गांव ढुढियांवाली-पतरीठावास में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। विशाल वर्मा ने हलके के बहिया,पन्नीवाला मोटा, मल्लेवाला सहित आधा दर्जन गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाया। 
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विशाल वर्मा ने कहा कि आप लोगों ने जिस व्यक्ति को रानियां हल्के से विधायक बनाया उसने कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी हल्के में विकास के काम नहीं करवाए हैं।  इस सरकार के साढे साल पूरे हो गए हैं , लेकिन अभी तक विकास अधूरा है।  अब जब विधानसभा चुनाव को 6 महीने ही शेष बचे हैं तो अब कैबिनेट मंत्री गलियों और फिरनी में टाइल लगवाने का उद्घाटन करके लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री का काम सिर्फ उद्घाटन तक ही सीमित है।
 उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी होने के बावजूद भी इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया है और ना ही इस क्षेत्र में कोई नया उद्योग लगा है। बेरोजगार युवा नशे की दलदल में फंसकर गलत काम में अपना जीवन लगा रहे है। उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री जो नाली में पानी लाने का दावा कर रहे हैं उसे चैनल के निर्माण को स्वीकृति हुड्डा राज में ही मिली थी। 
बिजली मंत्री झूठा क्रेडिट लेने की कोशिश में लगे हुए हैं। वह यह बता रहे हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से यह चैनल पास करवाया है जबकि सच्चाई है कि यह कांग्रेस की देन है। वर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में भाजपा और बिजली मंत्री को उनकी जमीनी सच्चाई का पता चल जाएगा।  प्रदेश की व रानियां हल्के की जनता भाजपा व बिजली मंत्री को मुंह नहीं लगाएगी और उन्हें सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। इस मौके पर ऋषि कुमार, सुशील, जागीर कंबोज, लाल चंद, चंदू राम, पृथ्वी राज, कालू राम, भोजराज, बृजलाल  घोड़ेला, कश्मीर कंबोज, मुकेश मेहता सहित  अन्य उपस्थित थे।