logo

BJP MP सुनीता का Chautala परिवार पर तंज:कहा- नाम के पीछे Chautala लिखने से कोई गांव तरक्की नहीं करता, काम करना पड़ता है

 
BJP MP सुनीता का Chautala परिवार पर तंज:कहा- नाम के पीछे Chautala लिखने से कोई गांव तरक्की नहीं करता, काम करना पड़ता है
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Hisar
सिरसा की BJP MP सुनीता दुग्गल ने सीएम मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम के बाद BJP वर्करों के साथ सोशल मीडिया पर संवाद किया। इस दौरान MP ने Chautala परिवार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नाम के पीछे Chautala लगा लेने से कोई गांव तरक्की नहीं कर जाता, इसके लिए काम करना पड़ता है।

बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश Chautala के पारिवारिक सदस्य अपने नाम के पीछे पैतृक गांव का नाम लिखते हैं। Depty CM दुष्यंत Chautala भी इसी गांव से है।

MP ने सीएम मनोहर लाल के जनसंवाद की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे पहले मुख्यमंत्री है जो कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में काम करवा रहे हैं जिसमें कोई BJP MLA नहीं है। हमारा मुखिया हमें कुछ देकर ही गया है, कुछ लेकर नहीं गया। हमारे कालांवाली, डबवाली, रानियां में कोई BJP MLA भी नहीं है, लेकिन फिर भी सीएम ने बिना भेदभाव के काम करवाया।

Chautala में हमारी सरकार ने कम्युनिटी सेंटर बनाया
MP ने कहा कि सबको पता है कि Chautala गांव फेमस है। उसमें कम्युनिटी सेंटर भी हमारी सरकार ही बना रही है। नाम के पीछे कोई भी Chautala लगा ले तो उससे गांव की तरक्की नहीं हो जाती। इसका मतलब यह नहीं है कि वह गांव अपने आप तरक्की कर लेगा, इसके लिए काम करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री Chautala गांव में एक करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से कम्युनिटी सेंटर बना रहे हैं। कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री आएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की जिम्मेदारी है, कोई अधिकारी गड़बड़ न कर सके। यदि कोई गड़बड़ी करें तो तुरंत बताएं।

पूर्व सीएम Omparkash ने अपने नाम के पीछे जोड़ा गांव का नाम
देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल Chautala गांव से संबंध रखते थे। हालांकि उन्होंने अपने नाम के साथ गांव का नाम नहीं लिखा, लेकिन उनके सबसे बड़े बेटे Omparkash ने अपने नाम के साथ Chautala लिखने की शुरुआत की। ऐसे में Chautala गांव पूरे देश में फेमस हो गया है। इस गांव को राजनीति की नर्सरी माना जाता है।

Chautala शब्द चौधरी देवीलाल के परिवार के सदस्यों के साथ जुड़ा है। मौजूदा समय में हरियाणा के इस गांव के पांच विधायक हैं। जिसमें हरियाणा के Depty CM दुष्यंत Chautala, ऐलनाबाद के विधायक अभय Chautala, डबवाली विधायक अमित सिहाग, अजय Chautala की पत्नी नैना Chautala, बिजली मंत्री रणजीत सिंह। जबकि BJP के जिलाध्यक्ष आदित्य Chautala वर्तमान में हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन हैं।