logo

तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण की राजनीति करती है भाजपा : योगी आदित्यनाथ

 
तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण की राजनीति करती है भाजपा : योगी आदित्यनाथ

सिरसा: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा जब 400 पार की बात करती है तो कांग्रेस को चक्कर अने लगते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वो कर दिखाया है जो कांग्रेस के लिए असंभव था। देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरण हो चुके हैं। चार चरणों में देश में मोदी की लहर थी जो अब सुनामी में बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव अब राम भक्तों व रामद्रोहियों के बीच का चुनाव हो गया है। योगी आदित्यनाथ सिरसा की कपासमंडी में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे।

तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण की राजनीति करती है भाजपा : योगी आदित्यनाथ

जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वे बाबा गोरखनाथ की धरती से, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती से बाबा सरसाईनाथ की धरती पर दुनियां के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी का संदेश लेकर आएं हैं। जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे। राम लला के कारण अब कांग्रेस वालों को किसी भी जन्म में सत्ता नहीं मिलने वाली। कांग्रेस पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है वो अपने न्याय पत्र में प्रॉपटी सर्वे कर विरासत टैक्स लगाने की बात कर रहे हैं और यह धन मुसलमानों पर खर्च होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की नहीं संतुष्टिकरण की राजनीति करती है। सबका साथ, सबका विकास की बात करती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भारत का सम्मान नहीं होता था, शक की निगाहों से देखा जाता था। सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। दुश्मन घुस जाते थे। आतंकी और नक्सलवाद की घटनाएं होती थी परंतु दस साल से जब से नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है देश सुरक्षित हाथों में हैं। पहले भारत छेड़ता नहीं और अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं। विदेशों में देश का मान बढ़ा है। मोदी ने देश की तस्वीर व तकदीर दोनों बदल दी है। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। पाकिस्तान की आबादी 23 से 24 करोड़ है और वहां लोगों को भूखों मरने की नौबत आ रही है जबकि मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उभारा है7 60 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना दी है। 12 करोड़ किसानों को किसान स्वाभिमान योजना से जोड़ा है। भगवान रामलला का भव्य मंदिर बनवाया है। उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने का श्रेय बेशक मोदी को है लेकिन उसके निर्माण का पुण्य आप लोगों को भी मिलेगा।

जनसभा में कोथ मठ के महंत शुक्राई नाथ, सिरसा में सरसाईनाथ डेरा के महंत सुंदराई नाथ, प्रत्याशी डा. अशोक तंवर, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीत्ता दुग्गल, विधायक गोपाल कांडा, मीनू बैनीवाल, जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक दूडाराम, लक्ष्मण नापा, जगदीश चोपड़ा सहित अनेक नेता मौजूद थे।