logo

लाठीचार्ज केस में BJP की उच्चस्तरीय जांच Team का दावा, सबसे ज्यादा Patna के कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

 
लाठीचार्ज केस में BJP की उच्चस्तरीय जांच Team का दावा, सबसे ज्यादा Patna के कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

Mhara Hariyana News, Patna 
13 जुलाई को Patna में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभा पैदल मार्च के दौरान बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने की तस्वीरों और वीडियो के बाद अब BJP की उच्चस्तरीय जांच Team ने घायल होने वालों के आंकड़े जारी किए हैं। चोटिल और ज्यादा चोटिल के रूप में इन्हें वर्गीकृत किया गया है। 
कुल 771 BJPई घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादा चोटिल हुए लोगों की संख्या 369 है। आर्थिक संपन्नता से लेकर कोविड से मौत तक में आगे रहे Patna वाले Bihar Police से लाठी खाने में भी आगे रहे हैं। Patna को टक्कर खगड़िया जिला के BJP कार्यकर्ताओं ने दी है। वैसे, Bihar Police ने ज्यादा चोट सारण वालों को लगाई है।

जांच Team 45 लोगों से गहनता से पूछताछ की
दिल्ली से जांच के लिए आई चार सदस्यीय Team ने एक रिपोर्ट तैयारी की है। Team के सदस्य और BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 13 जुलाई को प्री प्लांड तरीके के सबकुछ को अंजाम दिया। महागठबंधन सरकार ने पहले से ही तय कर लिया था कि कुछ भी हो जाए BJP नेताओं के आंदोलन को बर्बर तरीके के कुचला जाए। 
हमारे 771 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 45 लोगों से गहनता से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली गई। इसमें जो तथ्य सामने आए, उसने महागठबंधन सरकार की पोल खोल दी। बिहार सरकार ने साजिश के तहत BJP के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की है। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।